Read More News : बेटी का पेट फूला देख घबरा गई मां, जांच के बाद डॉक्टर ने बताई ये बात तो पिता के उड़ गए होश सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां वृद्धा गले में किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। वह खून से सनी हुए जमीन पर थी। पंचनामा व पीएम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसबीच पुलिस ने मृत वृद्धा के भतीजे मुन्नालाल कमार से पूछताछ की। जिसके बाद उसने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूला।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका मेहत्रीन बाई के पास 15 काठा खेत था। जिसे वह ग्राम में दूसरे को अधिया रेगहा देकर अपने जीवन का निर्वहन करती थी। यही बात मुन्ना लाल को खलती थी। वह कई बार इसका विरोध भी करता था। जिसपर मृतका मेहत्रीन उसे खेत से ही जीवन का गुजर-बसर होने की बात कहती। मामले को आरोपी ने आत्महत्या का रंग देने हाथ छुरी पकड़ा था। फिंगेश्वर पुलिस को 5 अगस्त को सूचना मिली की ग्राम गुंडरदेही के आश्रित ग्राम नाचनबाय में 70 वर्षीय वृद्धा मेहत्रीन बाई कमार अपने घर मे खून से लथपथ मृत हालत में पड़ी है।
ईष्या औ द्वेष में आकर 4 अगस्त को 11 बजे उसने मेहत्रीन से विवाद करते हुए गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या के वक्त पहने कपड़े व सामाग्री जब्त कर धारा 302,201 भादवि कायम कर रिमांड पर न्यायालय भेज दिया।