scriptArmed Forces Flag Day 2022: सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, CM भूपेश बघेल ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान | Armed Forces Flag Day 2022: Bhupesh Baghel contributed for soldiers | Patrika News

Armed Forces Flag Day 2022: सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, CM भूपेश बघेल ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

locationगरियाबंदPublished: Dec 07, 2022 01:46:18 pm

Submitted by:

CG Desk

Armed Forces Flag Day 2022: देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन झंडे की ख़रीद से होने वाली आय शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाती है।

.

Armed Forces Flag Day 2022: सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, CM भूपेश बघेल ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

Armed Forces Flag Day 2022: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिसंबर का दिन पूरे देश में भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2022 (Armed Forces Flag Day 2022) मनाया जा रहा है। बता दें कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसंबर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया।

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की। CM बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान देने की पवित्र भावना का प्रतीक है।

 

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1600396250146557952?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि, 28 अगस्त, 1949 को भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री के अधीन एक कमिटी का गठन किया गया था। कमिटी ने फैसला किया कि झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाएगा। भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day) सालों से भारत के सैनिकों, नौसैनिक और वायु सैनिक के सम्मान के रूप में इस दिन को मनाने की परंपरा बन गई है, यह दिवस शहीदों और देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले जवानों के सम्मान में मनाया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो