भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के लिए सांसद चंदूलाल साहू, चुनाव संचालक अशोक बजाज, जिलाध्यक्ष राम कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा, उपाध्यक्ष पारस ठाकुर अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष गफ्फू मेमन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव सहित सभी 9 मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में राजिम विधायक प्रत्याशी संतोष उपाध्याय एवं बिन्द्रानवागढ़ विधायक प्रत्याशी डमरूधर पुजारी ने बस स्टैंड से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ कलक्ट्रेट जाकर नामांकन भरा। भाजपा का नामांकन कार्यक्रम पूरी तरह से अलग नजर आया छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता भी एक साथ मंच पर नजर आए, तो वहीं अमितेश शुक्ल और संजय नेताम के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व जतिन प्रसाद हेलीकॉप्टर से गरियाबंद पहुंचे।
उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर राजा महेंद्र बहादुर सिंह और कई क्षेत्रीय नेता शामिल हुए। विधानसभा के दूसरे चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए गुरुवार को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र राजिम और बिंद्रानवागढ़ से कुल 8 नामांकन दाखिल किए गए, तो वहीं दोनों क्षेत्रों से गुरुवार को पांच अभ्यर्थियों ने नाम निर्देश पत्र खरीदे।