गरियाबंद

पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने घूम-घूमकर जनहित में किए गए बंद को सफल बनाने का किया आह्वान

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बेहताशा हो रही वृद्धि और भ्रष्टाचार के विरूद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नबंद बुलाया गया था ।

गरियाबंदSep 11, 2018 / 06:12 pm

Deepak Sahu

पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने घूम-घूमकर जनहित में किए गए बंद को सफल बनाने का किया आह्वान

नवापारा-राजिम. पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बेहताशा हो रही वृद्धि और भ्रष्टाचार के विरूद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा द्वारा आज नगर बंद बुलाया गया था । दोपहर 12 बजे तक चले नगर बंद का मिलाजुला असर रहा। सुबह से ही कांग्रेसी नगर में घूम-घूमकर जनहित में किए गए इस बंद को सफल बनाने का आह्वान करते रहे। सुबह 11 बजे खुद विधायक धनेन्द्र साहू नगर पहुंचे। जिनके नेतृत्व में कांग्रेसियों ने समूचे नगर में रैली निकाली। रैली में विभिन्न दुपहिया वाहनों और गैस सिलेण्डरों को बैलगाड़ी के ऊपर रखकर प्रतिकात्मक विरोध किया गया। रैली के साथ महिला और पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार विरोधी विभिन्न तख्तियां हाथों में लिए मोदी सरकार व रमन सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।
छुरा में भी रहा बंद
छुरा. कांग्रेसियों ने नगर बंद का आह्वान किया। मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रकुमारी शाह, जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, अशोक दीक्षित, समद खान, यशपेन्द्र शाह, छन्नू सिन्हा, सलीम मेमन, हरीश यादव, सुल्तान खान, लोकेश्वर वर्मा, अजय ठाकुर, अज्जू खान आदि उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने किया विरोध
राजिम. भारत बंद का असर राजिम में मिला जुला रहा। अधिकतर दुकाने सुबह 11 बजे तक समर्थन में बंद रही। बंद कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही मोर्चा संभाल लिए थे। इसमें पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, राकेश सावरकर, ताराचंद मेघवानी, ब्लॉक अध्यक्ष भावसिंग साहू, गिरिश रजानी, सुनील तिवारी, रामकुमार गोस्वामी, लोकनाथ साहू, राजेन्द्र गुप्ता, अमर ठाकुर, साधु निषाद, रामनारायण साहू, जितेन्द्र गुप्ता, कुलेश्वर साहू, रामकुमार गुप्ता, गोदू आदि थे।
राकेश मांडरे आदि थे।
सरकार के खिलाफ लगाए नारे
कसडोल. पेट्रोल, डीजल व बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने नगर में बंद का आह्वान किया। व्यापारियों ने भी पूरा सहयोग किया। और दुकानें आधे समय बंद रही। बन्द कराने में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानस पाण्डेय एएनएसयूआई अध्यक्ष भावेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुख सागर जायसवाल, चंदन साहू, कमलेश साहू, साहिल यादव, मनीष मिश्रा, बसंत श्रीवास, संतोष जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
रहा नगर बंद
फिंगेश्वर. पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर राज्य एवं केन्द्र सरकार के खिलाफ नगर आधे समय तक बंद रहा। लोगों का सामान खरीदने भटकना पड़ा। बंद कराने को लेकर कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नत्थू कश्यप, महेन्द्र सिंग ठाकुर, चंद्रमणि चंद्राकर, गैंदराम यादव आदि
शामिल रहे।

Home / Gariaband / पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने घूम-घूमकर जनहित में किए गए बंद को सफल बनाने का किया आह्वान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.