scriptकोविड-19 अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप | Cockroach found in food of patient in Covid-19 hospital | Patrika News

कोविड-19 अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

locationगरियाबंदPublished: Aug 01, 2020 03:36:39 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

अस्पताल में भर्ती एक कोविड मरीज के खाने में कॉकरोच निकल गया। घटना की जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है। बावजूद इसके अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कोविड-19 अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

कोविड-19 अस्पताल में मरीज के खाने में मिला कॉकरोच, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गरियाबंद. जिला मुयालय स्थित कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को घटिया स्तर का खाना परोसा जा रहा है। हद तो आज उस समय हो गई जब अस्पताल में भर्ती एक कोविड मरीज के खाने में कॉकरोच निकल गया। घटना की जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है। बावजूद इसके अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोपहर मरीजों को जो खाना परसो गया उसमे से एक मरीज के खाने में कॉकरोच निकला है। मरीज ने खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें मरीज ने बताया कि आज दोपहर उसे जो भोजन परोसा गया था। उसमें मरा हुआ कॉकरोच पड़ा हुआ था। उसने उसे खाने से मना कर दिया है। उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया और शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसकी जानकारी मौजूद स्टाफ दी तो उन्होंने उसे दूसरा खाना परोसने का आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोविड 19 अस्पताल में खाना एक वेंडर द्वारा सप्लाई किया जाता है। जिला मुय चिकित्सा अधिकारी भी उसके काम से संतुष्ट नही है। इस सबंध में जब उनसे बात की तो सीएमएचओ डॉक्टर नवरतने ने बताया कि वार को उन्होंने पहले ही नोटिस जारी कर रखा है। उनका काम अच्छा नहीं है।

लेकिन वेंडर द्वारा नोटिस का अब तक कोई जवाब प्रस्तुत नही किया गया है। उन्होंने कहा कि आज की घटना निश्चित ही चिंतनीय है और इसके बारे में वे उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने वेंडर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो