scriptनगर पालिका ने तोड़ा अस्सी साल पुराना कब्जा, अब फिर शुरू होगा गौरव पथ का निर्माण | construction work started again Gaurav Path in chhattisgarh | Patrika News

नगर पालिका ने तोड़ा अस्सी साल पुराना कब्जा, अब फिर शुरू होगा गौरव पथ का निर्माण

locationगरियाबंदPublished: Apr 19, 2018 07:13:03 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

तकनीकी नक्शे के आधार पर सड़क के संकरी जगहों पर बीच मार्ग से 5.5 मीटर सड़क निर्माण किया जाना है।

nagar palika

नवापारा राजिम. नवापारा नगर की आवागमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाभकारी गौरव पथ द्वितीय चरण का काम , जिसकी गति धीमी पड़ चुकी थी। अब उसमें गति देखी जा रही है। वर्ष 2009 में तत्कालीन पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने राज्य शासन से गौरव पथ द्वितीय चरण हेतु 1 करोड़ 12 लाख रुपए स्वीकृत कराए थे और 2 जुलाई 2009 को नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने अपने पहले कार्यकाल के समय तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री राजेश मूणत के हाथों भूमिपूजन संपन्न करवाया था। परंतु उसके बाद राज्य सरकार और नगरीय निकाय के चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई।

पालिका की बड़ी उपलब्धि यह रही कि 80 वर्ष पुरानी स्वास्तिक राईस मिल के मालिक से श्री गोयल ने चर्चा की तो उन्होंने सहर्ष नगर विकास हेतु अपने 80 वर्ष पुराने गोदाम को तोड़ने हेतु अनापत्ति जाहिर की एवं गिट्टीपारा में भी जिन-जिन रहवासियों के घर गौरव पथ की तय सीमा रेखा में आ रहे है, उन्होंने भी बिना किसी विवाद के अपने-अपने कब्जे हटाना प्रारंभ कर दिया है।

construction

पुराना कब्जा हटाना नगर पालिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि

शांतिपूर्ण तरीके से इन बड़े-बड़े कब्जों को हटाने में विजय गोयल और प्रसन्न शर्मा की अहम भूमिका रही। बिना किसी विवाद को जन्म दिये इतने पुराने कब्जे हटाना नगर पालिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने उम्मीद जताई है कि अब जल्द से जल्द गौरव पथ द्वितीय चरण का निर्माण निर्विध्न तरीके से सम्पन्न कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सभापति प्रसन्न शर्मा ने अपना-अपना कब्जा स्वमेव हटाने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नगर विकास का उदाहरण बताया।

उल्लेखनीय है कि गोयल के प्रथम कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पालिका में आई नई सरकार ने इस पूरी योजना को 5 वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया और इस योजना पर किसी भी कार्य 2009 से 2014 तक की पालिका सरकार ने नहीं किया। इसके बाद जब पुन: 2014 में विजय गोयल दूसरी बार पालिका अध्यक्ष बने तब उन्होंने पुन: प्राथमिकता के साथ अपने पहले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की ठानी। उन्होंने नगर के सुगम आवागमन के लिए पुन: गौरव पथ द्वितीय चरण निर्माण को लेकर राज्य शासन के साथ वार्तालाप शुरु किया और पुन: गौरव पथ द्वितीय चरण का निर्माण प्रारंभ किया जा सका।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो