scriptशोरूम के दो कर्मचारियों पर 4 लोगों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, दोनों की हालत गंभीर | Crime: 4 people attacked two employees of showroom with knife | Patrika News

शोरूम के दो कर्मचारियों पर 4 लोगों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, दोनों की हालत गंभीर

locationगरियाबंदPublished: Oct 12, 2019 03:27:49 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पुलिस थाना पलारी अंतर्गत ग्राम संडी में जयगुरुदेव मोटर्स हीरो शो रूम के दो कर्मचारियों को शाम 7.30 बजे शोरूम में घुसकर 4 लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए पेट में कई वार किए।

शोरूम के दो कर्मचारियों पर 4 लोगों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, दोनों की हालत गंभीर,शोरूम के दो कर्मचारियों पर 4 लोगों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, दोनों की हालत गंभीर

शोरूम के दो कर्मचारियों पर 4 लोगों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, दोनों की हालत गंभीर

पलारी. पुलिस थाना पलारी अंतर्गत ग्राम संडी में जयगुरुदेव मोटर्स हीरो शो रूम के दो कर्मचारियों को शाम 7.30 बजे शोरूम में घुसकर 4 लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए पेट में कई वार किए। जिन्हें गंभीर हालत में पलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों कर्मचारियों का उपचार जारी है।

जानकारी अनुसार शो रूम के कर्मचारी कुमार गौरव बंजारे २४ वर्ष पिता डाल दास बंजारे सकरी स एवं भानु यादव 25 वर्ष पिता झुनुऊ यादव निवासी परसवानी ने यज्ञ कुमार द्वारा शो रूम से मोटरसायकल किश्त में लिया था।

यज्ञ द्वारा बीते चार माह से वाहन का किश्त नहीं पटाया जा रहा था, जिससे गुरुवार को दोनों कर्मचारियों ने उसके घर से वाहन को सीज करते हुए शो रूम लेकर आ गए। इससे नाराज होकर यज्ञ शुक्रवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ संडी स्थित शो रूम जाकर विवाद करने लगा और इसी बात पर दोनों कर्मचारियों को चारों मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे शो रूम हडक़म मंच गया।

आनन-फानन में घायल कर्मचारियों को शोरूम के मालिक मनोज आडिल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. योगेंद्र वर्मा ने दोनों घायलों का उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि चाकू से गहरी चोट लगने की वजह से काफी खून बह चुका है। कर्मचारियों को चिकित्सक के देखरेख में 24 घंटे रहना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो