इस घटना की जानकारी उसके एक भाई के घर आने पर हुई। उसने घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया और पीपरछेड़ी थाने में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीपरछेड़ी थाना स्टाप और गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा बनाते हुए तीनों शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक यादराम यादव कुछ दिनों पहले अपने ससुराल ग्राम हरदी अपने दोनों बच्चे और पत्नी के साथ रहता था। वह नशे की हालत में अपने बच्चों और पत्नी के साथ झगड़ा किया करता था। उसी के चलते कुछ दिनों पहले ही मृतक के द्वारा हरदी ग्राम को छोड़कर अपनी पत्नी के कुछ गहने और अपने बच्चों के साथ वापस मदनपुर आकर रहने लगा।
शराब के नशे की हालत में वह बच्चों को मारा करता था और आज शायद आज नशे के चलते में ही उसने यह कृत्य कर डाला। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को होते ही गांव मे शोक का लहर है ।