scriptगांव के नजदीक पहुंचे दो जंगली हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी | Forest Department warns villagers for wild Animal in Chhattisgarh | Patrika News

गांव के नजदीक पहुंचे दो जंगली हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी

locationगरियाबंदPublished: Apr 20, 2019 05:30:27 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

दो जंगली हाथियों को शुक्रवार सुबह 11 बजे सिवनी के धान खरीदी केंद्र के पास सडक़ पार करते हुए देखा गया।

छुरा . छत्तीसगढ़ के ग्राम कांटा खुसरी और आसपास के तीन-चार गांवों के बीच भटक रहे दो जंगली हाथियों को शुक्रवार सुबह 11 बजे सिवनी के धान खरीदी केंद्र के पास सडक़ पार करते हुए देखा गया। जिसके बाद वन विभाग ने लोगों को रात्रि में बाहर नहीं घूमने की चेतावनी दी है। सिवनी छुरा मुख्यालय से मात्र 4.5 किलोमीटर की दूरी पर है। अभी दोनों हाथी कांटा खुसरी के चट्टान में विश्राम कर रहे हैं। इसके पूर्व रात को मातरबाहरा में होने की सूचना मिली थी।

यह समय लगभग 8 से 10 दिन का रहता है। उसके बाद ये हाथी अपने समूह में मिल जाएगा। वन विभाग ने सभी से अपील की है कि हाथी के आसपास भीड़ व ज्यादा कोलाहल ना करें। ऐसा करने पर हाथियों द्वारा लोगों को दौड़ाया भी जा सकता है और जन हानि भी हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो