scriptराह चलती लड़कियों से मनचले युवकों ने किया छेड़छाड़, सामने आया सीसीटीवी Video, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Girls manipulated by molesters CCTV video surfaced police arrested | Patrika News

राह चलती लड़कियों से मनचले युवकों ने किया छेड़छाड़, सामने आया सीसीटीवी Video, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationगरियाबंदPublished: Aug 17, 2020 03:55:24 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

नवापारा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

crime

Molestation accused not arrested even after 37 days

नवापारा-राजिम . नवापारा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। युवती को चलते मोटर साइकिल से गली, हाथ खींचकर छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 2 को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी हैं। जेल गए आरोपियों के नाम निखिल उम्र 18, दीपक उम्र 19 वर्ष। सभी आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354 34आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों पर राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप है। आरोपियों की करतुते सीसीटीवी फुटेज में कैद थी।

4 दिन पहले सदर रोड में पैदल जा रही दो युवतियों से बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़खानी की थी। युवकों की ये करतूत आसपास लगे सी सीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो