scriptकोहरे और शीतलहर से लोग परेशान, आज भी यहां बरस सकते हैं बादल, फरवरी में कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड | IMD Warn heavy rain and cold wind in chhattisgarh | Patrika News

कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान, आज भी यहां बरस सकते हैं बादल, फरवरी में कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

locationगरियाबंदPublished: Feb 07, 2020 01:38:58 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

फरवरी माह में ठंड ने सरे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। नगर सहित पूरे अंचल में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।

कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान, आज भी यहां बरस सकते हैं बादल, फरवरी में कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान, आज भी यहां बरस सकते हैं बादल, फरवरी में कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

नवापारा/राजिम. पिछले चार दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। खुशनुमा मौसम के साथ कड़ाके की ठंड और कोहरे ने वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया। नगर सहित पूरे अंचल में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अनुमन सुबह की सैर पर निकले वाले लोग भी घर पर दुबके रहे। कहीं आलाव तो कहीं अंगीठी की आग सेकते लोगों की सुबह हुई।

अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर अंचल में ठंड और कोहरे की वापसी हो गई। वहीं कुछ जगहों में रुक- रूककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंचल के सभी गावों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वाहन चालकों को भी दिन में लाइट जलाकर गाड़ी चलाना पड़ रहा है। उत्तर भारत से सर्द हवा आ रही है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है। आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम में ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो