scriptधान के बोनस की अंतिम किश्त में बाकी 3 किश्तों से कम, यह किसानों साथ अन्याय | Last installment of paddy bonus less than remaining 3 installments:BJP | Patrika News
गरियाबंद

धान के बोनस की अंतिम किश्त में बाकी 3 किश्तों से कम, यह किसानों साथ अन्याय

– धान के बोनस की चौथी किश्त पर राजनीति शुरू, बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप – भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा, आरोप नहीं प्रमाणित तत्थ

गरियाबंदMar 24, 2021 / 07:11 pm

Ashish Gupta

Paddy Procurement

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने 21 मार्च को धान के बोनस की चौथी किश्त जारी कर दी। मगर, भाजपा ने इस अंतिम किश्त की राशि को शेष तीन किश्तों से कम बताया है। भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये आरोप नहीं प्रमाणित तथ्य हैं कि चौथी किश्त में 20 प्रतिशत कटौती की गई, जो अस्वीकार्य है। यह किसानों के साथ धोखा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि धान खरीदी वर्ष 2019-20 में केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पतला धान के लिए 1835 रुपए प्रति क्विंटल और मोटा धान के लिए 1815 रुपए प्रति क्विटंल था। राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप प्रति क्विटंल 2500 रुपए की दर से प्रति एकड़ 15 क्विटंल धान खरीदा जाना निर्धारित किया था।

यह भी पढ़ें: जैविक खेती को बढ़ावा देने RSS की पहल, किसानों के लिए चलाएगा भूमि सुपोषण अभियान

पतला धान के लिए केंद्रीय सरकार के समर्थन 1835 रुपए के हिसाब से 665 रुपए अतिरिक्त राशि प्रति क्विंटल दिया जाना था। किसानों ने सरकार की अपील का सम्मान किया था। लेकिन अंतिम किश्त की जो राशि प्राप्त हुई है वो पुराने तीन किश्तों से कम है।
शर्मा ने कहा कि एक तो 4 किश्तों में किसानों को उनका अधिकार दिया जा रहा है। अधिक उपयोगी होता यदि पूरी राशि किसान को एक साथ दी जाती। राजीव गांधी के नाम पर किसानों के साथ धोखा है। किसानों को पूरी राशि तत्काल देनी चाहिए। यदि सरकार किसानों को उनके अधिकार से वंचित करती है तो छत्तीसगढ़ के किसान भी अपने हक की लड़ाई लडऩा जानते हैं।

यह भी पढ़ें: आस्था पर महंगाई की चोट: तेल डेढ़ सौ रुपए तो नवरात्रि की जोत भी 200 रुपए महंगी

भाजपा ने जारी किए किसानों की डिटेल
भाजपा ने 10 किसानों के नाम नंबर, बेचा गया कुल धान और उन्हें सरकार द्वारा दिए गए बोनस की डिटेल सार्वजनिक की है। जिसमें तीसरी और चौथी किश्त में 800 से 5 हजार तक का अंतर दिखाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो