गरियाबंद

भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर की दीवार पर बिना अनुमति लिखी गई चुनावी अपील, अज्ञात आरोपी पर एफआईआर

बिना अनुमति गुपचुप तरीके से मकान पर चुनावी अपील लिखने वाले अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चम्पारण चौक पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

गरियाबंदApr 16, 2019 / 04:43 pm

Bhawna Chaudhary

भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर की दीवार पर बिना अनुमति लिखी गई चुनावी अपील, अज्ञात आरोपी पर एफआईआर

इसके बाद शोभाराम चम्पारण चौकी पहुंचे और बिना अनुमति उनके घर की दीवार पर उक्त चुनावी अपील रंगरोगन करने वाले के विरूद्ध शिकायत दी। पुलिस ने छग संपति विरूपण अधिनियम 1999 की धारा 3 के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है। शोभाराम ने बताया कि भाजपा का समर्पित सिपाही और मंडल अध्यक्ष होने के नाते मैं कभी कांग्रेस के पक्ष में सोच नहीं सकता, तो फिर उनके चुनावी अपील अपने घर की दीवार पर लिखवाना या उसकी अनुमति देना दूर की बात है।

यह कांग्रेसियों की सोची समझी चाल है। इससे एक ओर जहां मैं अपनी ही पार्टी की नजर में अपनी प्रतिष्ठा खो दूंगा, तो दूसरी ओर कांग्रेस को इसका एकतरफा लाभ चुनाव में मिल जाएगा। उक्त नारा को लिखवाने वाले के निम्नतर सोच का यह उदाहरण है।

Home / Gariaband / भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर की दीवार पर बिना अनुमति लिखी गई चुनावी अपील, अज्ञात आरोपी पर एफआईआर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.