scriptविदेश यात्रा से लौटे युवक ने प्रशासन से छुपाई जानकारी, अपराध दर्ज | Man hid information from administration returned from traveling abroad | Patrika News

विदेश यात्रा से लौटे युवक ने प्रशासन से छुपाई जानकारी, अपराध दर्ज

locationगरियाबंदPublished: Mar 29, 2020 02:28:42 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

कुछ ऐसे भी जो विदेश यात्रा कर लौटे है और जानकारी छिपा रहे है।

बेंगलुरु से पहुंचे दो संदिग्ध युवकों से गांव में मचा हड़कंप, आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती

बेंगलुरु से पहुंचे दो संदिग्ध युवकों से गांव में मचा हड़कंप, आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती

राजिम. कोरोना वायरस के महामारी के चलते सरकार और प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है। लॉकडाउन के बाद लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और पुलिस की नींद उड़ा रखी है। कुछ ऐसे भी जो विदेश यात्रा कर लौटे है और जानकारी छिपा रहे है।

राजिम शहर के आमापारा के रहने वाले 42 वर्षीय मुकेश साहू विदेश से लौटा है। उसने विदेश से लौटने की जानकारी छुपाए रखी। उसके चलते युवक के खिलाफ राजिम तहसीलदार ओपी वर्मा ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर टीआई विकास बघेल ने अपराध क्रमांक 64/ 2020 के तहत रिपोर्ट आईपीसी की धारा 188, 269 केस दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए राजिम एसडीएम जीडी वाहिले एवं तहसीलदार ओपी वर्मा ने बताया कि युवक विदेश भ्रमण करने काजिकिस्तान गया हुआ था। काजिकिस्तान से 3 मार्च को दिल्ली पंहुचा और 4 मार्च को राजिम। उसने अपनी विदेश यात्रा को यहां छुपा के रखा। प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी तब मिली जब युवक विदेश से आने के 23 दिन बाद 27 मार्च को राज्य में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में परीक्षा कराने गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो