गरियाबंद

रासायनिक खाद के बाद अब बीज के दाम बढ़े, रबी फसल की तैयारियों के बीच किसानों को दूसरा झटका

छत्तीसगढ़ में रबी फसल की तैयारी कर रहे किसानों को दूसरा झटका मिला है।

गरियाबंदDec 26, 2018 / 04:53 pm

Deepak Sahu

रासायनिक खाद के बाद अब बीज के दाम बढ़े, रबी फसल की तैयारियों के बीच किसानों को दूसरा झटका

भाटापारा (सूरजपुरा). छत्तीसगढ़ में रबी फसल की तैयारी कर रहे किसानों को दूसरा झटका मिला है। रासायनिक खाद के बाद अब बीज की कीमतें बढ़ा दी गई है। याने रबी फसल की बोनी भी किसानों को महंगी पढऩे जा रही है। नई दरों के बाजार में पहुंचते ही किसानों को भारी कीमत पर बीज की खरीदी करनी पड़ रही है।

रासायनिक खाद की कीमतों में भारी तेजी के बाद अब रबी सत्र में बोई जाने वाली फसलों के बीज के दाम बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा भाव गेहूं में बढ़े हैं, जिसकी खेती से सबसे ज्यादा रकबे में ली जाती है। दूसरे नंबर पर सरसों है, इसका भी रकबा जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से सरसों की कीमत भी बढ़ा चुकी है। खुले बाजार में पहले से ही तेज चल रही कीमतों के बाद जिस तरह बीज बेचने वाले कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं उसने किसानों के हौसले पस्त कर दिए हैं। सरकार भले ही किसानों के हित में अनेक फैसले ले रही हो लेकिन जिस तरह कंपनियां भाव बढ़ा रही है उससे किसानों की मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ रही है। उन किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है जिन्होंने रबी फसल कि तैयारी पूरी कर ली है।

Home / Gariaband / रासायनिक खाद के बाद अब बीज के दाम बढ़े, रबी फसल की तैयारियों के बीच किसानों को दूसरा झटका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.