scriptनकली नोट खपाने के फिराक में 3 आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के 22 नोट बरामद | Three man arrested with 22 fake notes of 500 rupees in Gariaband | Patrika News

नकली नोट खपाने के फिराक में 3 आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के 22 नोट बरामद

locationगरियाबंदPublished: Mar 21, 2021 08:43:02 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– आरोपियों के पास से पांच सौ के 22 नोट बरामद- शासकीय कचना धुर्वा कॉलेज के पास की घटना

Fake note

Fake note

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अंतर्गत छुरा थाना के शासकीय कचना धुर्वा कॉलेज के पास सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों को पांच सौ रुपए के 22 नकली नोटों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी नकली नोटों को छूरा में ख़पाने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें: तीन नाबालिग के साथ दुष्कर्म: जिंदगी भर रोएंगे तीनों आरोपी, मिली ऐसी सजा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी सिवनी खरकरा के रास्ते से आ रहे थे। इसी बीच थाना प्रभारी संतोष भू आर्य को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति नोट खपाने के लिए छुरा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर शासकीय कचना धुर्वा कॉलेज के पास डीलक्स गाड़ी में सवार तीनों व्यक्तियों को रोका गया।
पुलिस की रोड पर चेकिंग को देखकर तीनों आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने दौड़ कर उन्हें पकड़ लिया। बाइक चालक ने अपना नाम विमल कोसरिया ग्राम पेंड्रा बताया। बीच में बैठा व्यक्ति गजेंद्र बघेल ग्राम रूवाड व पीछे बैठा व्यक्ति मुरली ऑग्रे निवासी सिवनी है। तीनों आरोपियों की जेब से नकली नोट बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: शादी के 10 साल बाद ससुराल वालों ने मांगा 5 करोड़ दहेज, बताई ये बड़ी वजह

तीनों आरोपियों से कुल 22 नग 500 के नकली नोट बरामद हुए। साथ ही मोबाइल वं मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छुरा थाना लाया गया व न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष भूआर्य, एसआई श्रवण कुमार, प्रधान आरक्षक। अंगद राव, हीरालाल, राघवेंद्र तोमर यादराम, सुशील पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, माथा साहू, हरिहर साहू, दिनेश कुमार, पुष्पेंद्र साहू आदि की सराहनीय भूमिका रही।

ट्रेंडिंग वीडियो