गरियाबंद

दो बाइक की आपस में हुई ऐसे टक्कर की उड़ गए परखच्चे, दो घायल

दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उरमाल की ओर से आ रही बाइक के परखच्चे उड़ गए।

गरियाबंदJan 14, 2019 / 05:25 pm

Deepak Sahu

दो बाइक की आपस में हुई ऐसे टक्कर की उड़ गए परखच्चे, दो घायल

देवभोग . छत्तीसगढ़ के उरमाल तिराहा के पास दोपहर करीब तीन बजे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उरमाल की ओर से आ रही बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ धारा 279,337 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रकरण में ले लिया है। वहीं, देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि भूपेंद्र कुमार चौहान अपनी दुपहिया वाहन (सीजी 04 केडी 7864) से ओडिशा गुडमाल से देवभोग की ओर अपने परिजन को बिठाकर ला रहा था। इसी के साथ ही डीकेश्वर मांझी भी अपनी दुपहिया वाहन (सीजी 04 के 1244) से देवभोग से गुडभेली जा रहा था।
जैसे ही दोनों की दुपहिया वाहन उरमाल तिराहे के सामने पहुंची, दोनों आपस में जा भिड़े। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डीकेश्वर शराब नशे में था, वहीं उसकी बाइक स्पीड में थी। ऐसे में वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। सूचना पर संजीवनी वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया।

Home / Gariaband / दो बाइक की आपस में हुई ऐसे टक्कर की उड़ गए परखच्चे, दो घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.