scriptनिम्न क्वालिटी की ईंट का किया जा रहा उपयोग, दो माह से काम भी बंद, ग्रामीणों में आक्रोश | Use of low quality brick in Gariaband Chhattisgarh | Patrika News

निम्न क्वालिटी की ईंट का किया जा रहा उपयोग, दो माह से काम भी बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

locationगरियाबंदPublished: Mar 16, 2019 05:35:31 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

निर्माण में घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। इससे वार्डवासियों में रोष है। पार्षद व वार्डवासियों ने इसकी जांच कराने की मांग नगर प्रशासन से की है।

cg news

निम्न क्वालिटी की ईंट का किया जा रहा उपयोग, दो माह से काम भी बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

लवन. वार्ड क्रमांक 2 में रंगमंच भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है। साथ ही निर्माण में घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। इससे वार्डवासियों में रोष है। पार्षद व वार्डवासियों ने इसकी जांच कराने की मांग नगर प्रशासन से की है।
नगर पंचायत लवन में यूं तो अलग-अलग वार्ड में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य चल रहे हंै। लेकिन नगर के वार्ड क्रमांक 2 में रामसागर तालाब (कोरदा रोड) के पास नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वीकृत रंगमंच निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा आधे-अधूरे में छोडक़र दूसरे निर्माण कार्य में व्यस्त हो गए हैं। इस बाबत् वार्ड पार्षद शांति बाई कुर्रे ने पूर्व सीएमओ को अवगत भी करा चुके हैं।
फिर ठेकेदार द्वारा कार्य को समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। बता दें कि नगर में निर्माण कार्य पिछले 4-5 साल बाद देखने को मिल रहा है। पूर्व में यहां एक भी निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे थे। यहां निर्माण कार्य की रफ्तार तो पकड़ ली है, लेकिन हो रहे निर्माण कार्य में भी ग्रहण लग रहा है।
पार्षद शांति बाई कुर्रे ने बताया कि रंगमंच भवन का निर्माण ठेकेदार निक्कूू केडिया (बिलासपुर) द्वारा दिसंबर 2018 में शुरू किया गया था। जिसका शासन द्वारा स्वीकृत राशि डेढ़ लाख रुपए है। दो माह तक निर्माण कार्य कराने के बाद काम बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईंट का प्रयोग किया गया है। बेसमेंट भी समतल नहीं दिख रहे हैं। कालम में 6 सरिया की जगह 4 सरिया का ही उपयोग किया
गया है।
पार्षद शांति बाई कुर्रे ने बताया कि रंगमंच भवन की घटिया निर्माण कार्य होने की शिकायत लेटर पेड से पूर्व सीएमओ एचडी.रात्रे को किया था। साथ ही ठेकेदार निक्कू केडिया को भी सामग्रियों की गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा था। जिस पर ठेकेदार ने दो अतिरिक्त सरिया लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ठेकेदार ने निर्माण को पिछले 2 माह से बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग वार्ड पार्षद सहित वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो