script24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को किया कैद, लोगों ने ली राहत की सांस | Wild leopard caught after 24 hour rescue operation in Gariaband | Patrika News

24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को किया कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

locationगरियाबंदPublished: Nov 02, 2019 11:21:35 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम खरहरी में लोग पिछले दो दिनों से तेंदुए के आतंक से परेशान थे।

24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को किया कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को किया कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

गरियाबंद. मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम खरहरी में लोग पिछले दो दिनों से तेंदुए के आतंक से परेशान थे। जिसे वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने दो दिनों में 2 गायों सहित महिलाओं पर भी हमले का प्रयास कर चुका है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा भी लगा दिया। जिसके बाद 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकडऩे में सफलता हासिल कर ही ली। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश करके पकड़ा है।

24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को किया कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो