scriptआग से 15 गाय, 2 भैंसों की मौत | 15 cows, 2 buffaloes killed by fire | Patrika News

आग से 15 गाय, 2 भैंसों की मौत

locationगयाPublished: Dec 27, 2019 05:48:31 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में संचालित प्रिंस डेयरी फार्म में आग लगने से 15 गायें व दो भैंस झुलसकर मर ( Cow&buffalos died in fire ) गयी। घटना की भनक समय रहते लोगों को नहीं हो सकी और देखते-देखते आग पूरे डेयरी फॉर्म में फैल गयी। वहीं गाय व भैंस के अलावा आठ बच्चे भी झुलसकर ( 8 Calf also died ) मर गए।

आग से 15 गाय, 2 भैंसों की मौत

आग से 15 गाय, 2 भैंसों की मौत

गया। मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में संचालित प्रिंस डेयरी फार्म में आग लगने से 15 गायें व दो भैंस झुलसकर मर ( Cow&buffalos died in fire ) गयी। घटना की भनक समय रहते लोगों को नहीं हो सकी और देखते-देखते आग पूरे डेयरी फॉर्म में फैल गयी। वहीं गाय व भैंस के अलावा आठ बच्चे भी झुलसकर ( 8 Calf also died ) मर गए।

फायर बिग्रेड ने किया काबू
इसके अलावा 2 गायें व 5 भैंस जख्मी है। अग्निकांड की घटना के करीब एक घंटे के अंदर मामले की जानकारी एमयू पुलिस व फायरब्रिगेड के टीम को दी गयी। इसके बाद जानवर के साथ-साथ डेयरी में रखे अन्य उपयोगी सामान भी जलकर खाक हो गया। इस घटना में 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान का दावा किया गया है। एमयू थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि डेयरी में आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

भूसे से फैली आग
पीडि़त डेयरी संचालक प्रिंस कुमार व स्थानीय मुखिया संतोष कुमार ने बताया कि डेयरी में जानवर के लिए रखे चारा (भूसा) में किसी तरह आग लग गयी और देखते पूरे परिसर में फैल गयी। फायरब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो