गया

गया से आई राहत भरी खबर, सभी Coronavirus संक्रमित हुए स्वस्थ

सीएस डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर(All Coronavirus Positive Recovered In Gaya Bihar)…

गयाApr 22, 2020 / 10:31 pm

Prateek

प्रियरंजन भारती

गया: मगध प्रमंडल के गया शहर और आसपास के इलाकों में अब कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। सभी पांच संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ जाने से ऐसा हुआ। जिले में हेल्थ स्क्रीनिंग और घर घर सर्वे कर सरकार संदिग्धों की पड़ताल कर रही है।

 

सभी पांच संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव

जिले में सभी पांच संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके साथ फिलहाल जिले में अब कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है। जिस युवक की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पीएमसीएच के आइसोलेशन में इलाजरत थी।वह भी क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर सर्वसमर्थ हो गई है। जिले के सिविल सर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ जिले में एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

हो रहा सर्वे,स्क्रीनिंग

सीएस डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर डोर टू डोर स्क्रीनिंग का काम हो रहा है।करीब 5400लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया है।जिले में लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए अलग से कार्य किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.