scriptआस्ट्रेलियाई नागरिक का शव बोधगया में पेड़ से लटका मिला,हत्या या आत्महत्या?…पुलिस कर रही जांच | Australian Citizens body found in Bodh Gaya | Patrika News

आस्ट्रेलियाई नागरिक का शव बोधगया में पेड़ से लटका मिला,हत्या या आत्महत्या?…पुलिस कर रही जांच

locationगयाPublished: Nov 03, 2018 05:21:28 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है…

dead body

dead body

(गया): बड़ी ख़बर बिहार के बोध गया से है। यहां पर एक ओस्ट्रेलियाई युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बोधगया के निकट राजापुर गांव का है। गांव के एक बगीचे से आस्ट्रेलियाई नागरिक का शव पेड़ से झूलता बरामद किया गया,शव के पास एक पत्र और उसका सामान भी रखा मिला हैं। शव मिलने के बाद से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर बोधगया पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। सिटी एसपी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतक के सामान के साथ एक पत्र भी मिला है। इसमें लिखा गया है कि सामान उसकी बहन को दे दिया जाए।

 

हत्या या आत्महत्या?…पुलिस कर रही जांच

सीनियर एसपी राजीव मिश्र ने कहा कि आस्ट्रेलियाई नागरिक की आत्महत्या है या हत्या इसकी सचन जांच की जा रही। एस एफ एल की टीम को बुलाया गया है। मौके पर यथास्थिति बनाई रखी गई है। किसी वस्तु की छेड़छाड़ नहीं की गई है ताकि जांच के परिणाम सही निकल सकें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो