scriptबिहार: शिक्षा मंत्री के सहायक के घर पार्टी के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी सस्पेंड | Bihar Education Minister's Assistant Conduct Party In Covid-19 Crisis | Patrika News

बिहार: शिक्षा मंत्री के सहायक के घर पार्टी के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी सस्पेंड

locationगयाPublished: Apr 20, 2020 11:45:10 am

Submitted by:

Prateek

(Bihar Education Minister) मंत्री (Krishnanandan Prasad Verma) के निजी सहायक पिंटू यादव समेत 25 के खिलाफ मखदुमपुर के टेहटा‌ओपी में केस दर्ज़ किया गया है…

बिहार: शिक्षा मंत्री के सहायक के घर पार्टी के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी सस्पेंड

बिहार: शिक्षा मंत्री के सहायक के घर पार्टी के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी सस्पेंड

प्रियरंजन भारती

(गया): बिहार के शिक्षा मंत्री और घोसी क्षेत्र के जदयू विधायक कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के निजी सहायक के घर मछली पार्टी को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पार्टी में शामिल होने के चलते मखदुमपुर के एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

मंत्री के निजी सहायक पिंटू यादव समेत 25 के खिलाफ मखदुमपुर के टेहटा‌ओपी में केस दर्ज़ किया गया है। हालांकि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा खुद इस पार्टी के बारे में अनभिज्ञता ज़ाहिर करते हुए बताते हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। निजी सहायक पिंटू यादव मंत्री के साथ छाया की तरह हमेशा मौजूद रहते हैं। जानकारों का कहना है कि मंत्री सच बताने से कतरा रहे हैं।उनकी जानकारी के बगैर इतना बड़ा आयोजन हो ही नहीं सकता। वह भी उसी गांव के निवासी हैं। सुगांव में ही उनके निजी सहायक का भी घर है।

 

15 अप्रैल को सुगांव में हुई थी मछली पार्टी

जहानाबाद के मखदुमपुर क्षेत्र के टेहटा आउटपोस्ट पुलिस स्टेशन में पिंटू यादव समेत कई अधिकारियों के साथ 25 लोगों के खिलाफ आपदा ऐक्टर के उल्लंघन का केस दर्ज़ किया गया है। मखदुमपुर के एसडीपीओ, बीडीओ,सीओ,और डीएसपी को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मछली पार्टी में शिक्षा विभाग से जुड़े कई अधिकारियों सहित सस्पेंड किए गए अफसर पिंटू यादव के आलीशान घर में आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। जिलाधिकारी ने इस मामले में और लोगों के खिलाफ ऐक्शन लेने की बात कही है।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान ऐसा आयोजन सरकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो