script

बौद्ध महोत्सव में हेमा मालिनी के होंगे विशेष कार्यक्रम

locationगयाPublished: Jan 23, 2020 05:26:21 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

Bihar news: बोधगया में 29जनवरी से होने वाले अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में हेमा मालिनी अपने फन का जादू बिखेरेंगी।उद्घाटन की शाम वह शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

बौद्ध महोत्सव में हेमा मालिनी के होंगे विशेष कार्यक्रम

बौद्ध महोत्सव में हेमा मालिनी के होंगे विशेष कार्यक्रम

बोधगया. बोधगया में 29जनवरी से होने वाले अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में हेमा मालिनी अपने फन का जादू बिखेरेंगी।उद्घाटन की शाम वह शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। तीन दिवसीय महोत्सव के आखिरी दिन 31जनवरी को आशिकी-2.फेम पार्श्व गायिका पलक मुछल के गानों से महोत्सव की शाम सजेगी।

इसके अतिरिक्त दूसरे दिन 30जनवरी को नामचीन गायक अलतमस फरीदी और शदाब फरीदी यहां अपने फन की नुमाइश करेंगे।जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कालचक्र मैदान में होने वाले महोत्सव में दस देशों से आए कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 29जनवरी की शाम बिहार गौरव ज्ञान से महोतसव का शानदार आगाज होगा। इसकी प्रस्तुति जपान,इंडोनेशिया, और लाओस के कलाकार सामूहिकता में देंगे। तीन दिवसीय महोत्सव के आखिरी दिन 31जनवरी को आशिकी-2.फेम पार्श्व गायिका पलक मुछल के गानों से महोत्सव की शाम सजेगी। 29जनवरी की शाम बिहार गौरव ज्ञान से महोतसव का शानदार आगाज होगा।इसकी प्रस्तुति जपान,इंडोनेशिया, और लाओस के कलाकार सामूहिकता में देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो