पत्नी की दखलंदाजी से परेशान होकर और उससे पीछा छुड़ाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
गया/नालंदा। जिले के सरमेरा में भाभी के साथ अवैध संबंधों के चलते पिता ने अपने 2 वर्षीय पुत्र की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने अपने संबंधों पत्नी की दखलंदाजी से परेशान होकर और उससे पीछा छुड़ाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में मृतक की मां मनी देवी ने बताया कि उनके पति का उनकी बड़ी गोतिनी से अवैध संबंध चल रहा है। विरोध करने पर ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका आरोपी पति संतोष चौहान नहीं चाहता कि वे साथ रहें। इस कारण वह एक साल से मायके में रह रही थी।
घटना के दिन महिला को आरोपी पति ने फोन कर बच्चे के साथ घर बुलाया था। जिसके बाद साजिश के ससुराल वालों ने मिलकर बच्चे की गला मरोड़कर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने में बच्चे के दादा-दादी, चाचा-चाची भी शामिल थे। घटना सरमेरा थाना अंतर्गत सेखड़ा वेल्दरिया गांव में मंगलवार की रात घटी। मृतक की पहचान अमरजीत कुमार के रूप में की गई है।