scriptमगध विश्वविद्यालय में पौधों का संरक्षण करने पर हुई चर्चा | Magadha University debate on the protection of plants | Patrika News

मगध विश्वविद्यालय में पौधों का संरक्षण करने पर हुई चर्चा

locationगयाPublished: Apr 04, 2016 05:40:00 pm

पेड़-पौधे भी भूगोल का एक अहम हिस्सा हैं।

plant protection

plant protection

गया। गया कॉलेज के सीवी रमण भवन में भूगोल व वनस्पति विज्ञान को एक साथ जोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई। वहीं औषधीय पौधों को बचाने पर जोर दिया गया। सीवी रमण भवन में शनिवार को मेंडेलियन सोसाइटी ऑफ इंडिया का 12वां कान्फ्रेंस हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मगध विश्वविद्यालय के कुलपति (प्रोफेसर) मोहम्मद इश्तियाक ने औषधीय पेड़-पौधों की उपयोगिता का जिक्र करते हुए कहा कि देश के हर हिस्से में ऐसे पौधों का संरक्षण होना चाहिए। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।

कुलपति ने कहा कि भूगोल ही एक ऐसा विषय है, जहां सभी चीजों की शुरुआत होती है। पेड़-पौधे भी भूगोल का एक अहम हिस्सा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो