scriptगया: वायरल हुआ दुष्कर्म का वीडियो, पुलिस ने किए आरोपियों के फोटोज सार्वजनिक | rape Video viraled from "gaya" | Patrika News

गया: वायरल हुआ दुष्कर्म का वीडियो, पुलिस ने किए आरोपियों के फोटोज सार्वजनिक

locationगयाPublished: May 13, 2018 05:39:59 pm

Submitted by:

Prateek

बेखौफ दरिंदे यह घिनौना काम कर सोशल मीडिया पर वीडियो तक वायरल कर रहे है…

rape

rape

(गया/बिहार): लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों ने देश को झकझोर कर रख दिया है। बेखौफ दरिंदे यह घिनौना काम कर सोशल मीडिया पर वीडियो तक वायरल कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार से जहां पर बीते कुछ दिनों से एक लड़की के साथ दुराचार करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। इस वीडियो में बोलचाल के लिए मगध भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस आधार पर बताया जा रहा है कि यह इस घटना को गया के आसपास कहीें अंजाम दिया गया है। पुलिस ने वीडियो कि जांच कर आरोपियों के फोटोज संबंधित थाना क्षेत्रों में भेज दिए है।

साथी चिल्लाता रहा “यह हमारी दोस्त है इसे छोड़ दो”, पर नहीें माने बदमाश

मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का लड़की से दुष्कर्म करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं युवक के साथी लड़की के साथ हो रहो दुराचार और उसकी चीखों को कैमरे में कैद कर रहे है। लड़की इन दरिेंदों से छोड़ देने की गुहार लगा रही है पर आरोपियों पर इस बात का कोई असर नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का लड़की को बचाने के लिए कह रहा है कि “यह हमारी दोस्त है इसे छोड़ दो” पर आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी तो वह भी डर के मारे सहम गया। यह वीडियो कहां का है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है पर इस वीडियो में मगध भाषा का उपयोग किया जा रहा है इसलिए पुलिस का मानना है कि इस घटना को गया के आसपास अंजाम दिया गया है। बता दे कि मगध भाषा का इस्तेमाल जहानाबाद,गया ,औरंगाबाद और अरवल में होता है।

पुलिस ने सार्वजनिक किए आरोपियों के फोटोज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी की शिकायत नहीं आई है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रायस करना शुरू कर दिए है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इस मामले में गया कोतवाली थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है पर वीडियो में उनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस मामले के आरोपियों की पहचान के लिए सभी थानाध्यक्षों को आरोपियों के फोटोज भेजे गए है। इसी के साथ सभी को आदेश दिया गया है कि अपने चौकिदारों और पंचायत प्रतिनिधियों की मदद लेकर आरोपियों की पहचान करवाई जाए। बताया जा रहा है कि सीआईडी व बिहार पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिनों पहले जहानाबाद से हुआ था एक वीडियो वायरल

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जहानाबाद से एक लड़की को अर्धनगन कर उससे छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की थी। इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का घटन किया गया था। इस मामले के 11 आरोपियों को पुलिस ने सात दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो