scriptभैंस चराने गया 13 साल का मासूम हिंडन में डूबा, सुराग नहीं | 13-year-old boy went to graze buffalo drowned in Hindon river | Patrika News

भैंस चराने गया 13 साल का मासूम हिंडन में डूबा, सुराग नहीं

locationगाज़ियाबादPublished: Jun 10, 2021 01:15:47 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

गाजियाबाद के ग्राम कनावनी क्षेत्र में हिंडन नदी के पास 13 किशाेर नदी काे पाक करते हुए पाानी के तेज बहाव में डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी काेई सुराग नहीं लग सका।

ghazibad_river.jpg

ghazibad

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद. थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के ग्राम कनावनी डूब क्षेत्र की तरफ हिंडन नदी के पास भैंस चराने आये दो किशोरों में एक हिंडन नदी में डूब गया। 13 वर्षीय दीपांशू और इसका साथी भैंस चरा रहे थे। दोनों किशोर नदी काे पार कर रहे थे इसी दौरान यह दुर्घटना हाे गई। दरअसल दीपांशू काे तैरना नहीं आता था। इस घटना का पता चलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे लेकिन काफी देर तक भी किशोर का सुराग नहीं लगा।
यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Assembly election 2022 : भाजपा की विस्तार नीति के मुकाबले के लिए छोटे दलों का महागठबंधन

इस पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शी रवि नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि दो बच्चे भैंस चराने के लिए नदी में आए थे। उन्होंने एक तरफ से दूसरी तरफ तो नदी को पार कर लिया था। इसी दौरान दूसरी तरफ से वापसी में दोनों में से एक किशोर पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने मदद करने का प्रयास किया लेकिन बहाव इतना तेज था। लोगों का सारा प्रयास असफल रहा। बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुट गई लेकिन घटों बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल पाया है। किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो