scriptडॉक्टर और टीचर के पास मिले 15 लाख के नए नोट | 26 lakh money of hapur merchant found in cab, 15 lakh new currency | Patrika News

डॉक्टर और टीचर के पास मिले 15 लाख के नए नोट

locationगाज़ियाबादPublished: Dec 09, 2016 10:38:00 pm

Submitted by:

sharad asthana

कैब में मिले व्यापारी के 26 लाख रुपये, इसमे 15 लाख के नए नोट भी थे

Black Money

Black Money

गाजियाबाद। पूरा देश जहां कैश की किल्लत को झेल रहा है। इसी बीच राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ट्रांस हिन्डन के कौशाम्बी इलाके में एक कैब से 26 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। इसमें करीब 15 लाख के नए नोट भी शामिल हैं। मोके से पुलिस ने 2 लोगो को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लाए लिया है।

आईटी कर रही है पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक हापुड़ के एक कारोबारी के ये नोट हे। इनकम टैक्स के अधिकारी 2 लोगो से कैश के बारे में जानकारी ले रहे हैं। दोनों ही लोग करंसी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जानकरी के अनुसार एक कैब में ये रुपए जा रहे थे। इनकम टैक्स और पुलिस की टीम ने पकडे हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों ने ये रुपए हापुड़ के एक कारोबारी के बताए हैं, लेकिन पेपर नहीं मिले हैं।

ये है मुख्य बाते
– ख़ास बात ये है की इनमे से 15 लाख 84 हजार रुपए के नए नोट हैं।
– इनमे से एक डॉक्टर और दूसरा टीचर है।
– इनकम टैक्स के डिप्टी डायरेक्टर और ईडी की टीम भी बुलाई गई है।
– कौशाम्बी चौकी में रखा गया है कैश।
– कैब में जा रहे थे रुपए, दोनों ने अपने नाम अमित और डॉक्टर लालदीप बताए हैं।
– दोनों साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो