scriptकलयुगी बाप ने बेटी के साथ किया मुंह काला, मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने हैवान को भेजा जेल | A father arrested in rape case of his daughter | Patrika News
गाज़ियाबाद

कलयुगी बाप ने बेटी के साथ किया मुंह काला, मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने हैवान को भेजा जेल

आरोपी करीब ढ़ाई साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

गाज़ियाबादSep 09, 2017 / 07:53 pm

Iftekhar

Rape
गाजियाबाद. शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खोड़ा की एक कालोनी में ‌रहने वाली एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि आरोपी करीब ढ़ाई साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता से शैतान बन चुका यह शख्स मां को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था। कुछ दिन पहले पत्नी ने अपने पति को बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने अपने पति की शिकायत थाना खोड़ा में की। पुलिस ने आरोपी हैवान पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नाबालिग खोड़ा क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया है कि कुछ दिन पहले वह किसी काम से मार्केट गई थी। उसका पति और 17 वर्षीय बेटी घर पर थी। वह बीच रास्ते पहुंची थी कि उन्हें पता चला कि वह पर्स घर पर भुल गई हैं। वह वापस घर गई तो देखा कि उसका पति बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया तो पति ने उनके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह हिम्मत करते हुए थाना खोड़ा में मामले की शिकायत दी।
उन्होंने बताया कि उसका पति करीब ढाई साल से बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। एसएचओ खोड़ा धु्रव भूषण दुबे ने बताया कि तीनों से पूछताछ की गई है। नाबालिग के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी पिता ने भी अपना जुर्म भी कबूल किया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। बहरहाल इस घटना ने सभी को सोचने के लिए बाध्य कर दिया है और बाप और बेटी के रिश्ते एक बार फिर इस घटना के बाद से तार-तार हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो