scriptVideo: महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर Aam Adami Party ने सरकार को घेरा | Aam Adami Party Protest For Onion Prica and Woman Crime | Patrika News

Video: महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर Aam Adami Party ने सरकार को घेरा

locationगाज़ियाबादPublished: Dec 07, 2019 12:24:33 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

Rajya Sabha MP Sanjay Singh के आह्वान पर AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
प्याज की बढ़ी कीमतों और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन Ghaziabad DM को सौंपा

vlcsnap-2019-12-07-11h55m21s719.png
गाजियाबाद। जनपद में आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) के राज्य सभा (Rajya Sabha) सांसद (MP) संजय सिंह (Sanjay Singh) के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (Friday) को प्रदर्शन किया। ‘आप’ (AAP) जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी की। उन्‍होंने प्याज की बढ़ी कीमतों और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें

Greater Noida: निर्माणधीन मकान के सेफ्टी टैंक में मिला 9 साल की मासूम का शव- देखें Video

प्‍याज के बढ़े दाम से जनता परेशान

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति (India President) के नाम एक ज्ञापन गाजियाबाद डीएम (Ghaziabad DM) को सौंपा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते प्याज के मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था के कारण महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं भी आए दिन हो रही हैं। इससे महिलाओं में व्यापक भय व्याप्त है। आप के जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि देश की जनता प्याज के दामों मे हुए बेतहाशा मूल्य वृद्ध‍ि से परेशान है।
यह भी पढ़ें

Rampur: पैन कार्ड को लेकर सपा सांसद आजम खान और उनके विधायक बेटे पर केस दर्ज- देखें Video

CBI जांच की मांग की

उन्‍होंने कहा कि इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने संसद के अंदर यह जानकारी दी है कि 32 हजार टन प्याज सड़ जाने के कारण दाम बढ़े हैं। मंत्री के बयान से यह स्पष्ट होता है कि प्याज भंडारण मे बहुत बड़ी लापरवाही बरती गई है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार यह बताए कि किस अधिकारी पर कार्रवाई की गई है। सरकार बताए कि प्याज सड़ने के नाम पर 32 हजार टन प्याज की जमाखोरी कैसे की गई। उन्‍होंने ज्ञापन सौंप मांग की कि सरकार प्याज घोटाले की तत्काल CBI जांच कराए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो