scriptपारस दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, घंटों तक अंदर फंसे रहे 25 कर्मचारी | amonia gas leakage in paras milk plant | Patrika News

पारस दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, घंटों तक अंदर फंसे रहे 25 कर्मचारी

locationगाज़ियाबादPublished: Jul 06, 2021 12:54:54 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

मामला थाना लिंक रोड के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र का है। दमकल कर्मियों ने प्लांट में फंसे 25 लोगों को बाहर निकाला। सभी कर्मचारियों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

gzb.jpeg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। थाना लिंक रोड के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित पारस दूध प्लांट में सोमवार देर रात को ऑक्सीजन टैंक का वॉल लीक होने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसके चलते प्लांट में काम कर रहे करीब 25 लोग अंदर ही फंस गए।मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर सभी लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान प्लांट के दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बचाव कार्य के दौरान चार दमकल कर्मी भी बेहोश हो गए। देर रात सभी की हालत सामान्य बताई गई।
यह भी पढ़ें

यूपी में बिकेगा 100 प्रतिशत शुद्ध ऑक्टेन-100 पेट्रोल, हाई क्वालिटी फ्यूल में होगी ये खासियत, जानें कीमत

जानकारी के अनुसार पारस दूध के प्लांट में रात करीब 9 बजे कर्मचारी अमोनिया का प्रेशर बना रहे थे। इसी दौरान वाल लीक हो गया और अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। कर्मचारियों ने कोशिश की लेकिन रिसाव बढ़ता गया। सूचना पाकर डीएफओ सुनील सिंह दमकल की 6 गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। सबसे पहले पानी की बौछार कर फंसे हुए करीब 25 लोगों को बाहर निकाला गया। ब्रीथिंग ऑपरेशन किट पहनकर सीएमओ समेत छह कर्मचारी वॉल को बंद करने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद वॉल को बंद किया गया।
यह भी पढ़ें

अयोध्या के रियल एस्टेट में जबरदस्त बूम, डेढ़ साल में छह गुना बढ़ीं कीमतें

इस दौरान प्लांट के दो कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं दमकल के चार कर्मी बेहोश हो गए और उल्टी करने लगे। सभी को उपचार के लिए भेजा गया। सुनील सिंह ने बताया कि करीब 9:03 पर सूचना मिली थी। जिसके बाद वैशाली सारी बात और कोतवाली की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को बुलाकर पानी की बौछार की गई। बचाव कार्य के दौरान कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई थी। हालांकि सभी को खतरे से बाहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो