scriptजम्मू से छुट्टी आए मेरठ के सैन्यकर्मी की गाजियाबाद में गाेली लगने से माैत, पुलिस जांच में जुटी | Army man from Meerut dies in Ghaziabad Police investigation started | Patrika News

जम्मू से छुट्टी आए मेरठ के सैन्यकर्मी की गाजियाबाद में गाेली लगने से माैत, पुलिस जांच में जुटी

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 07, 2020 09:17:58 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

बताया जा रहा है कि आर्मी का जवान ने बेटी के जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग की थी। इस दाैरान तमंचे में गोली फंस गई थी। इसी गाेली काे सुबह के निकालते वक्त दुर्घटना हुई। पुलिस माैत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

army.jpg

army

गाजियाबाद ( ghazibad ) मुरादनगर इलाके के गांव ढींडार में आर्मी के एक जवान की संदिग्ध हालातों में गाेली लगने से माैत हाे गई। गोली लगने ( Gun shot ) के बाद आनन-फानन में जवान काे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार भी किया लेकिन बचा नहीं सके।
यह भी पढ़ें

रालोद की ‘लोकतंत्र बचाओ’ महापंचायत में दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद, सरकार की निगाहे लगी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जवान को गोली कैसे लगीक पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान मूल रूप से मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गेझा का रहने वाला था। इसकी शादी तीन साल पहले ही मुरादनगर क्षेत्र के गांव भंडार में हुई थी। फिलहाल उसकी तैनाती जम्मू में थी। वह छुट्टी पर आया हुआ था मंगलवार शाम अपनी बेटी का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ ससुराल में ही मनाया गया था ।
यह भी पढ़ें

बाजार में अभी तक नहीं बढ़ी सोनें की डिमांड, दीवाली तक दाम बढ़ने की उम्मीद

अंकित नाम के जवान के परिजनों और गांव के अन्य लोगों को यह जानकारी मिली तो परिजन और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। गांव वालों काे यह सूचना मिली कि देर रात बेटी के जन्मदिन के अवसर पर अंकित ने हर्ष फायरिंग की। दौरान तमंचे में गोली फंसी रह गई। इसी गाेली काे वह सुबह के समय निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक ही वह गोली चली और उसके पेट में लग गई।
यह भी पढ़ें

3500 करोड़ के बाइक बोट घोटाले के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

अंकित की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी और पत्नी फिलहाल उसकी ससुराल यानी गांव ढींडार में ही मौजूद थी और यही जन्मदिन मनाया जा रहा था। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने पर ही माैत के सही कारणाें का पता चल पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो