scriptनोटबंदी के बाद सबसे बड़ी लूट, व्यापारी को सरेआम घेरा | biggest loot after demonetization | Patrika News
गाज़ियाबाद

नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी लूट, व्यापारी को सरेआम घेरा

नोटबंदी के बाद बदमाश नई करेंसी रखने वालों को निशाना बना रहे हैं

गाज़ियाबादDec 20, 2016 / 06:20 pm

sandeep tomar

robbery

robbery

गाजियाबाद। नोटबंदी के बाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सबसे बड़ी लूट हुई है। गाजियाबाद के पॉश इलाके कविनगर में आईटीसी के डिस्ट्रिब्यूटर से कार सवार हथियार बंद बदमाश 9.45 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। सरे शाम हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।



कार से घर जा रहा था व्यापारी


गाजियाबाद में बुद्धिराज अरोरा आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर हैं। बुद्धिराज अपनी कार से अपने दफ्तर से घर जा रहे थे। शाम को 7.30 बजे जैसे ही वह गाजियाबाद के पॉश इलाके कविनगर में पहुचे तभी एक स्विफ्ट कार ने उन्हें ओवर टेक करके रोक लिया। हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर कर कार में रखे 9.45 लाख रुपए, मोबाईल फोन और सोने की चेन लूट ली। देर शाम हुई इस लूट की वारदात ने गाजियाबाद पुलिस की पोल खोल कर रख दी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। पुलिस के मुताबिक लूटे गए सारे नोट नयी करेंसी के थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो