scriptUP Nikay Chunav : भूत बंगले में भाजपा प्रत्याशी ने खोला चुनाव कार्यालय, रात में किया हवन | bjp candidate open Election office in ghost house | Patrika News

UP Nikay Chunav : भूत बंगले में भाजपा प्रत्याशी ने खोला चुनाव कार्यालय, रात में किया हवन

locationगाज़ियाबादPublished: Nov 14, 2017 04:14:14 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

UP Local Bodies Election : भाजपा नेता ने भूत बंगले में ही अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया है। वहीं, रात में वहां पर हवन भी किया गया।

bjp candidate open Election office in ghost house
गाजियाबाद। वैभव शर्मा। कविनगर के केसी ब्लॉक में बनी 19 नम्बर कोठी भूत बंगले (Bhoot Bangla) के नाम से मशहूर है। एनसीआर के पांच सबसे डरावने इलाके में इसका नाम शामिल है। UP Nikay Chunav की सरगर्मी में एक बार फिर से यह कोठी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हिमांशु मित्तल ने अपना इसी भूत बंगले में अपना चुनावी कार्यालय खोला है। कार्यालय खुलते ही हिमांशु ने सोमवार रात करीब 10 बजे तक यहां प्लॉट पर हवन कर उसका शुद्धिकरण कराया।
bjp candidate open Election office in ghost house
विधायक अजीत पाल त्यागी भी पहुंचे भूत बंगला

केसी 19 के प्लाट पर बने चुनाव कार्यालय के उद्धाटन के लिए मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी भी पहुंचे। मंगलवार सुबह विधिवत तरीके से कार्यालय का उद्धाटन किया गया। इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि निकाय चुनाव में पहले की तरह इस बार फिर से भाजपा अपना परचम लहराएगी। वहीं, भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हिमांशु मित्तल ने अपने पिछले विकास कार्यों की बदौलत जीत को दोहराए जाने की बात कही।
bjp candidate open Election office in ghost house
ये है भूत बंगले के पीछे की कहानी

ऐसी अफवाह रही है कि साल 1993 में यहां रहने वाले कमल जैन के साथ उनके पूरे परिवार का कत्ल कल दिया था। परिवार में केवल एक बच्चा ही बचा था, जो कि अब अमेरिका में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है। रात के समय में यहां पर प्लाट में तीन लोगों की आकृति नजर आती है। लेकिन, आसपास के लोग और बंगले के मालिक ऐसा कुछ मानने से इंकार करते हैं। कोठी की जगह अब यहां पर खाली प्लाट बचा है और उसके बाहर एक बड़ा गेट लगा हुआ है। अंदर बड़ी-ब़ड़ी घास और कुछ सामान रखा हुआ है। केसी 19 भूतहा कोठी का जिक्र इंटरनेट पर भी है। एनसीआर की तीन जगहों के बारे में व्हाट्सएप लाइफ नामक साइट में बताया गया है। वहीं, एक ब्लागिंग साइट पर कुछ लोगों ने इसे लेकर अपने अनुभव को भी साझा किया हुआ है।
भूत कोठी-19 को पास में ही रहने वाले राकेश भाटिया ने काफी साल पहले खरीदा था। उन्होंने इसे तुड़वा दिया था। अब वहां पर फिलहाल लोहे के एंगिल और कुछ मलबा पड़ा हुआ है। टूटी हुर्इ बाउंड्री के अंदर कुछ हिस्सों पर घास-फूस उगे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो