भारत अब 400 बिलियन डॉलर आयात कर रहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि तीन अक्तूबर 2014 से शुरू हुए मन की बात में नरेंद्र मोदी ने समाज के उत्थान को केंद्र में रखते हुए सिर्फ सामाजिक विषयों को ही आगे रखा है। यहां तक कि आज भी उन्होंने म्यूजिक से लेकर मैथ और पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण पर ही चर्चा की। नड्डा ने बताया कि मन की बात के पिछले एपिसोड में पीएम ने देश की तरक्की पर चर्चा करते हुए कहा था कि भारत अब 400 बिलियन डॉलर आयात कर रहा है।
दिल्ली के सबसे करीब गाजियाबाद बता दें, जेपी नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के सांसद से लेकर राज्यसभा सांसद, विधायक, मंत्री और नगर पालिका अध्यक्षों को भी पार्टी की तरफ से न्योता भेजा गया था। वह बूथ संख्या 327 रहे, इसके अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा हैं। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में गाजियाबाद जिला राजधानी दिल्ली के सबसे नजदीक है। आपको बता दें कि गाजियाबाद से भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह लगातार दो बार से यहां के सांसद हैं। इससे पहले वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी गाजियाबाद के सांसद रहे हैं। यानि कहा जा सकता है कि भाजपा भी दिल्ली के नजदीक होने की वजह से गाजियाबाद लोकसभा सीट को हॉट सीट मानती है। इसीलिए तीन बार से वह यहां पर वीवीआईपी चेहरा उतार रही है।