scriptयूपी निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, लोनी चेयरपर्सन ने थामा आरएलडी का दामन | bjp leader ranjeeta dhama joined rashtriya lok dal | Patrika News

यूपी निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, लोनी चेयरपर्सन ने थामा आरएलडी का दामन

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 04, 2022 02:52:30 pm

Submitted by:

lokesh verma

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका चेयरपर्सन रंजीता धामा ने अपने पति मनोज धामा के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) पार्टी का दामन थाम लिया है।

bjp-leader-ranjeeta-dhama-joined-rashtriya-lok-dal.jpg
भारतीय जनता पार्टी को यूपी के निकाय चुनाव से पहले वेस्ट यूपी से पहला झटका लगा है। गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका चेयरपर्सन रंजीता धामा ने अपने पति मनोज धामा के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि इससे पहले भी रंजीता धामा बगावती तेवर दिखा चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही वह नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की धमकी भी दे चुकी हैं।
राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामने वाली लोनी नगर पालिका की चेयरपर्सन रंजीता धामा ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी तरफ से एक बड़ी जनसभा की जाएगी और विरोधियों को जवाब दिया जाएगा। ज्ञात हो कि रंजीता धामा लंंबे समय से भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रही हैं। खासतौर पर उनके निशाने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर होते हैं।
यह भी पढ़े – गरबा में मुस्लिमों की पिटाई पर सपा सांसद के बिगड़े बोल

2022 के विधानसभा चुनाव में भी की थी बगावत

2022 के विधानसभा चुनाव में रंजीता धामा ने लोनी विधानसभा सीट से भी दावेदारी पेश की थी, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बागी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। जिसमें वह नंदकिशोर गुर्जर से हार गई थीं। चुनाव से ऐन पहले धामा ने एक फेसबुक लाइव में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की भी धमकी दी थी।
यह भी पढ़े – गंगा से जल भरने आए बादल, लोगों ने कुदरत के करिश्मे को कैमरों में किया कैद

2017 के चुनाव में हासिल की थी बड़ी जीत

बता दें कि लोनी नगर पालिका की वर्तमान चेयरपर्स रंजीता धामा 12वीं पास हैं। उनके खिलाफ 3 आपराधिक केस दर्ज हैं। उनकी चल संपत्ति 23.78 लाख रुपये और अचल संपत्ति 22.50 लाख रुपये है। जबकि उनके पति मनोज धामा की चल संपत्ति 12.50 लाख रुपये और अचल संपत्ति 4.60 करोड़ रुपये है। 2017 के निकाय चुनाव में उन्होंने 33950 वोटों से जीत दर्ज की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो