scriptइस भाजपा नेता ने किया सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग | BJP Leader Suicide In Ghaziabad | Patrika News

इस भाजपा नेता ने किया सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

locationगाज़ियाबादPublished: May 21, 2019 09:43:30 am

Submitted by:

sharad asthana

गाजियाबाद के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने की आत्‍महत्‍या
पत्‍नी से विवाद बताई जा रही है इसके पीछे की वजह
बॉर्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन काॅलोनी में रहते थे भाजपा नेता

suicide

इस भाजपा नेता ने किया सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

गाजियाबाद। 23 मई को आने वाले लोकसभा चुनाव के रिजल्‍ट से पहले भाजपा के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। लोनी में एक भाजपा नेता ने पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

इस बात को लेकर बीच सड़क पर दुकानदार और महिला के बीच जमकर हुई मारपीट,पिटाई देखें लाइव वीडियो

यह था मामला

जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन काॅलोनी में कुलदीप परिवार के साथ रहते थे। वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। सोमवार दोपहर को उन्‍होंने सुसाइड कर लिया। कुलदीप ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है क‍ि करीब 35 साल के कुलदीप का पत्‍नी से कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्‍होंने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो