scriptइस केंद्रीय मंत्री को टिकट देने को लेकर भाजपा में दो फाड़, BJP के दिल्ली मुख्यालय पर हंगामा, देखें वीडियो- | BJP Leaders Demonstration against Union Minister General VK Singh | Patrika News

इस केंद्रीय मंत्री को टिकट देने को लेकर भाजपा में दो फाड़, BJP के दिल्ली मुख्यालय पर हंगामा, देखें वीडियो-

locationगाज़ियाबादPublished: Mar 20, 2019 10:34:00 am

Submitted by:

lokesh verma

– सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के विरोध में दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पर भाजपार्इयों का प्रदर्शन- केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय को टिकट देने की मांग

BJP Leaders Protest

इस केंद्रीय मंत्री को टिकट देने को लेकर भाजपा में दो फाड़, दिल्ली तक मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. भारतीय जनता पार्टी अभी गाजियाबाद लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पार्इ है, लेकिन इससे पहले ही वर्तमान सांसद का विरोध शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो इस सीट से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का नाम सबसे आगे जल रहा है, लेकिन हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद के भाजपा से जुड़े लोगों ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा सांसद पूर्व जनरल वीके सिंह का विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस बार स्थानीय व्यक्ति को सांसद का प्रत्याशी बनाया जाए।
यह भी पढ़ें

इस शख्स को ‘मैं भी चौकीदार’ कहना पड़ा भारी, कार सवार युवकों ने किया एेसा हाल कि पहुंच गया अस्पताल

जानकारी के अनुसार, हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद के कुछ पार्षद एवं स्थानीय कार्यकर्ताआें ने एकत्र होकर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर जनरल वीके सिंह का विरोध किया। इस दौरान भाजपार्इयों ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग की। भाजपा नेता पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया कि उनका यह प्रदर्शन राष्ट्रीय नेताओं को इस बात से अवगत कराना है कि गाजियाबाद की जनता स्थानीय व्यक्ति को गाजियाबाद से लोकसभा सीट पर उम्मीदवार देने की मांग करती है। लोगों ने अपने हाथों में प्रदर्शन के दौरान तख्तियां ली हुई थीं। जिसमें लिखा था ‘गाजियाबाद की जनता करे पुकार, स्थानीय सांसद अबकी बार’।
विरोध करने वाले इन भाजपा समर्थकों का आरोप है कि सांसद वीके सिंह भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में नाकाम रहे हैं। कुछ लोगों का उन पर प्रभाव है और वे उन्हीं की सुनते हैं। उन्होंने उन पर एकाधिकार बनाया हुआ है। आरोप है कि यह वह लोग हैं जो सूदखोरी का काम करते हैं और गरीब जनता से मोटा सूद वसूलते हैं। इससे जनता में भाजपा की खराब छवि बन रही है। उनका यह भी कहना था कि यदि इस बार भाजपा दोबारा से उन्हें प्रत्याशी घोषित करती है तो निश्चित तौर पर भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनावः सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज, मुन्नी ने कहा- भाजपा के इशारे पर हुर्इ कार्रवार्इ

इस प्रदर्शन में मौजूद तमाम पार्षद और भाजपा समर्थकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गाजियाबाद से लोकल सांसद प्रत्याशी ही होना चाहिए। इस मौके पर पार्षद तेजपाल राणा, पूर्व पार्षद विनय कालीचरण, पहलवान चौधरी, पूर्व पार्षद योगेश चौधरी, पूर्व पार्षद विजय गौतम, पूर्व पार्षद राजकुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू भाटी, मंडल उपाध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बिंदेश्वर ठाकुर, महासचिव अशोक भाटी ,अरुण पंडित, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, अरुण पाल, राजेंद्र चौधरी, मोनू राघव, संजू कुमार, प्रिंस बंसल, रामजीवन सोमवंशी, साहिल ठाकुर, शिवम चौधरी, राज खान, रोहित प्रजापति आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो