scriptसुनहरा मौका : इतिहास को गौरवशाली बनाने वालों को मिलेगा सम्मान | onkar singh lakhawat in alwar | Patrika News

सुनहरा मौका : इतिहास को गौरवशाली बनाने वालों को मिलेगा सम्मान

locationअलवरPublished: Nov 05, 2016 02:24:00 pm

Submitted by:

राजस्थान के इतिहास को गौरवशाली बनाने वाले देशभक्तों की जानकारी देने के लिए राज्य में विशेष तौर से काम चल रहा है। इसी के तहत अलवर के हसन खां मेवात नगर में हसन खां मेवाती के पैनोरमा का निर्माण करवाया जा रहा है।

राजस्थान के इतिहास को गौरवशाली बनाने वाले देशभक्तों की जानकारी देने के लिए राज्य में विशेष तौर से काम चल रहा है। इसी के तहत अलवर के हसन खां मेवात नगर में हसन खां मेवाती के पैनोरमा का निर्माण करवाया जा रहा है।
यह कहना था राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत का। वे शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रिका से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में इस तरह के कार्य करवाए जा रहे हैं।
प्रदेश में करीब 28 जगहों पर पैनोरमा बनाने का कार्य शुुरू हो चुका है। हसन खां के अलावा मुंडावर में भी अलवर के इतिहास में विशेष स्थान रखने वाले अलीबख्श व बाबा भर्तृहरी का पैनोरमा बनाने की तैयारी चल रही है।
डेढ़ करोड़ की लागत से होगा निर्माण पूरा

लखावत दोपहर 1 बजे हसन खां मेवात नगर पहुंचे। यहां पर यूआईटी द्वारा दी गई जमीन पर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। हसन खां मेवाती के स्मारक को बनाने में करीब डेढ़ करोड रुपए की लागत आएगी। यह काम करीब 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर हसन खां मेवाती की प्रतिमा लगेगी। उनके जीवन के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी लिखी जाएगी।
इसे थ्रीडी, इलेक्ट्रोनिक्स सिस्टम आदि से दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महामंत्री नरेश शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन अशोक खन्ना, महामंत्री रामावतार शर्मा, सतीश यादव, महामंत्री दीपक पंडित, महामंत्री जितेंद्र गोयल, सतीश यादव, पंडित जलेसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यूआईटी में किया मंथन

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत ने शुक्रवार को हसन खां मेवाती की जीवनगाथा पर बनने वाले पैनोरमा पर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष व सचिव के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि पैनोरमा के लिए नगर विकास न्यास द्वारा 2500 वर्ग मीटर नि:शुल्क भूमि के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए गए थे, जो स्वीकृत हो गए हैं।
नगर विकास न्यास के अध्यक्ष देवीसिंह शेखावत ने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा बाबा भर्तृहरि का पैनोरमा बनाने के लिए शीघ्र ही भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर विकास न्यास द्वारा हसन खां मेवाती के पैनोरमा के लिए नि:शुल्क भूमि का लीजडीड (कब्जा पत्र) लखावत को प्रदान किया।
यहां यूआईटी सचिव हिमांशु गुप्ता, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.सी. बोहरा, अशोक गुप्ता, रणदीप सिंह, प्रहलाद अग्रावाल, दीपक पण्डित, विक्रम यादव, सुनील चौधरी, जितेन्द्र गोयल आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो