scriptNGT के मां वैष्णो देवी पर फैसले का विरोध शुरू, च्रकपाणि महाराज ने कहा- संगठन ने किया हिन्दुओं के साथ खिलवाड़ | CHAKRAPANI MAHARAJ start Protest against ngt decision on vaishno devi | Patrika News

NGT के मां वैष्णो देवी पर फैसले का विरोध शुरू, च्रकपाणि महाराज ने कहा- संगठन ने किया हिन्दुओं के साथ खिलवाड़

locationगाज़ियाबादPublished: Nov 13, 2017 08:21:22 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

NGT ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन केवल 50 हजार लोगों के दर्शन करने की इजाजत दी है। इस फैसले पर हिन्दू संगठन के नेताओं विरोध शुरू कर दिया

CHAKRAPANI MAHARAJ start Protest against ngt decision on vaishno devi
गाजियाबाद। नेशनल ग्रीन टिब्यूनल बोर्ड ने वैष्णो देवी में एक बार में पचास हजार श्रृद्धालुओं को ही भवन तक जाने की अनुमति दी है। बाकि सभी को कटरा और अर्धकुमारी पर ही रोका जाएगा। एनजीटी के इस फैसले को लेकर अब विरोध शुरू हो गया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि नियमों का पालन कराने वाली संस्थाएं अपनी सीमाओं में रहे। यह फैसला हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फैसले पर विचार करे NGT

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा धार्मिक अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसपर फिर से विचार करने की जरूरत है। पत्रिका डॉट कॉम से बात करते हुए चक्रपाणि महाराज ने कहा कि एनजीटी ने जो फैसला सुनाया है वो हिंदूओं की आस्था के साथ में खिलवाड़ है। आस्था के हिसाब से ही लोग अपने घरों से निकल कर माता के दर्शन के लिए वहां पर जाते है। ऐसे में पचास हजार लोगों को एक बार में अनुमति दिए जाना गलत है। अगर वहां लोगों की भीड़ अधिक है तो इसे तरीके से सुगम और व्यवस्थित बनाने में माता वैष्णों देवी साइन बोर्ड, जिला प्रशासन और सरकार काम करे।
CHAKRAPANI MAHARAJ start Protest against ngt decision on vaishno devi
हिन्दुओं के साथ लगातार की जा रही है सख्ती

हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि का कहना है कि हिंदूओं के धर्म स्थलों पर लगातार पाबंदी बढाने का काम किया जा रहा है। पहले अमरनाथ और अब वैष्णो देवी में यह काम किया गया है। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड पर हर दिन लाखों रुपये चढावा आता है। अगर व्यवस्था संभालने में असफल हो रहे हैं, तो क्यों चढावा लेने से इंकार नहीं कर देते है।
CHAKRAPANI MAHARAJ start Protest against ngt decision on vaishno devi
हरिद्वार जाने पर भी लग सकती है पाबंदी

वहीं, हिन्दू स्वाभिमान और डासना देवी मंदिर के मंहत यति नरसिम्हानंद सरस्वती का कहना है कि हिंदूओं के साथ में कुठाराघात किया जा रहा है। पहले उज्जैन, अमरनाथ और अब वैष्णो देवी, कल को हरिद्वार में भी इसी तरीके से पाबंदी लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी और धर्म के लिए एक बार इतनी सख्ती की जाए तो विरोधाभास सरकार और न्यायपालिकाओं को भी नजर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो