script

जो कांग्रेस के लिए नामुमकिन था वह मोदी जी के लिए मुमकिन है – सीएम योगी

locationगाज़ियाबादPublished: Mar 31, 2019 01:50:46 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

करीब 12 बजे सीएम हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे
सीएम ने जनसभा स्थल जाने से पहले दूधेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया

Cm Yogi Says Lord Hanuman Was Dalit

cm yogi aditynath

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। इसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। करीब 12 बजे सीएम हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह पहले दूधेश्वर मंदिर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे।
इसके बाद उन्होंने घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर सीएम के साथ भाजपा प्रत्याशी व सांसद वीके सिंह, जनपद के पांचों विधायक, नगर निगम महापौर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशू वर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा मयंक गोयल, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, राज्य मंत्री अतुल गर्ग और दूधेश्वर मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज मौजूद रहे। सीएम की जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जनसभा के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों का फेरा रहा।
जैसे ही सीएम योगी आदित्यनाथ माइक पर बोलने आए वैसे ही लोगों ने खड़े होकर योगी योगी के नारों के साथ अभिवादन किया। सीएम ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैं यहां हूं। पहले चरण के चुनाव में 11 अप्रैल को आपके द्वारा दिए जाने वाला एक एक वोट नरेंद्र मोदी जी चुनने के लिए जरूर होगा।
2014 में नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर देश और आगे ले जाने का संकल्प लिया था। इससे पहले देश में अराजकता का माहौल था। यूपीए की सरकार इस देश में भ्रष्टाचार और अराजकता का पर्याय बन चुकी थी। दुनिया के अंदर भारत का सम्मान खत्म हो गया था। इस देश में आजादी के बाद जिस सरकार ने गरीबों के घर में शौचालय बनाने, बिजली कनेक्शन देने की गारंटी, आवास देने की गारंटी और देश के हर गरीब को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की गारंटी मोदी सरकार ने दी है।
अगर भारत पुलवामा के अंदर अपने शहीदों की शहादत का बदला लेता है तो पाकिस्तान अपने यहां शवों को गिनता है तो भारत के लोग भारत की जनता को अपमानित करने के लिए विपक्ष के लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस, बसपा, सपा लगातार भारत के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। ये लोग नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।
ये नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग भारत की जनता को लूट खसौट करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं दूसरी और भारतीय जनता की पार्टी आपके लिए काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा करने का मौका दिया। यहां पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। फिर मैं आया और उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सेवा करने का मौका मिला। इसी जनता का आशिर्वाद हमारे साथ था। दूसरी सरकारें कांवड़ यात्रा रोकने का कार्य करती थी। डीजे बजाने का कार्य करती थी। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा बड़ा मामला था। प्रदेश के अंदर अपराधी अब या तो जेल के अंदर हैं या राम नाम सत्य के राह पर निकल चुके हैं। आज उत्तर प्रदेश के अंदर सुरक्षा का वातावरण है। यहां बेटियां और व्यापारी सुरक्षित। उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ का निवेश हुआ है। प्रदेश में योजनाओं का लाभ लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य हुआ। हमने क्षेत्र, जाति नहीं देखी। योजनाएं सभी तक पहुंचाई।
जनरल वीके सिंह विदेश मंत्री के रूप में कार्य करते हैं। विदेश में कहीं भी किसी भी भारत के नागरिक को समस्या होती थी तो आपके मंत्री वहां जाकर उनकी मदद करते। ये कार्य आपके बहादुर जनरल वीके सिंह जी ने किया है। भारत के आर्मी के रूप में कार्य किया और आज विदेश में राज्य मंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं। वह विदेश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में, देश में हैं तो गाजियाबाद के बारे में लखनऊ में हैं तो गाजियाबाद के बारे में सोचते। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का, आपके लोकप्रिय सांसद वी.के सिंह जी की मेहनत का नतीजा है कि गाजियाबाद देश में स्वच्छ भारत अभियान में अव्वल आया। आज हम कह सकते हैं ये वही पश्चिम उत्तर प्रदेश है जहां अपराधी खुले घूमते थे। व्यापारी कैराना से पलायन करने लगे। लेकिन अब प्रदेश से किसी नागरिक ने पलायन नहीं किया। अब अपराधी पलायन करने लगे हैं। कांग्रेस की नकारात्म राजनीति हो रही है। राहुल गांंधी, सपा बसपा के लोग किस तरह की बात कर रहे हैं।
सीएम ने कहा कि भारत को दुनिया में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति क्या बनाया कांग्रेस, सपा बसपा को बुरा लगने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोज से कर दी। अब भारत में एक ही विकल्प है, मोदी-मोदी। उत्तर, पूरब, दक्षिण में कहीं भी जाइए। एक ही विकल्प है, मोदी। नामुमकिन अब मुमकिन है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। इसलिए ही अब सब कार्य मुमकिन हुआ है। कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे। कांग्रेस के लोग अजहर मसूद जैसे आतंकी के नाम के साथ जी लगाते हैं। वहीं मोदी जी ने आतंकवादियों की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। जो कांग्रेस के लिए नामुमकिन था वह मोदी जी के लिए मुमकिन है। पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर आठ सीट हैं। मैं सभी सीट के लोगों से वोट के लिए अपील करता हूं। आप इतना मतदान कीजिएगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजय हो। आने वाले समय में हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर में देने जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो