scriptराहत! CNG से होगा शवों का अंतिम संस्कार, लकड़ी के मुकाबले लगेगा आधा समय | cng cremation centre to be started in ghaziabad | Patrika News

राहत! CNG से होगा शवों का अंतिम संस्कार, लकड़ी के मुकाबले लगेगा आधा समय

locationगाज़ियाबादPublished: Aug 04, 2021 12:40:27 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

हिंडन स्थित श्मशान घाट पर बनेगा सीएनजी प्लैटफॉर्म। एक महीने में टेंडर जारी करेगा नगर निगम।

crematorium.jpg
गाजियाबाद। जनपद में भी अब प्रदूषण को कम किए जाने के उद्देश्य से हिंडन नदी पर स्थित श्मशान घाट पर सीएनजी से शवों के अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा स्पेशल प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद यहां पर आने वाले शवों का अंतिम संस्कार लकड़ीयों के साथ-साथ सीएनजी से भी किया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर निगम इसके लिए जगह तलाश करने के बाद 1 महीने के अंदर ही टेंडर निकाले जाने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें

भाजपा नेत्री के घर संप्रदाय विशेष की युवती से गैंगरेप मामले में नया मोड़, महिला नेता के भाई से थे प्रेम संबंध

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद हिंडन नदी पर हरनंदी मोक्ष स्थल पर सबसे ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां पर कई बार लकड़ी की भी कमी देखी गई है। इसके अलावा प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से अब नगर निगम में इस मौके स्थली पर सीएनजी से भी अंतिम संस्कार किए जाने की योजना बनाई है। इसके लिए अब एक अलग से प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफार्म के लिए एक जगह भी चिन्हित कर ली गई है और 1 महीने के अंदर ही इस प्लेटफार्म को तैयार किए जाने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे और टेंडर आवंटन होने के बाद ही सीएनजी के द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने के लिए प्लेटफार्म तैयार होना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें

बच्चों के झगड़े में महिला को तेजाब से नहलाया, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

अधिकारियों का मानना है कि सीएनजी के माध्यम से शवों का अंतिम संस्कार होने के बाद शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण में निश्चित तौर पर कमी आएगी और लकड़ियों के माध्यम से शवों के अंतिम संस्कार का जो समय लगता है। वह आधे समय में ही किया जा सकेगा। स्थानीय लोग भी नगर निगम की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। वहीं दावा है कि टेंडर जारी होने के बाद जल्द से जल्द इस दिशा में काम किया जाएगा और समय से सीएनजी से अंतिम संस्कार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो