scriptपुलिस स्टेशन में दिखी ऐसी चीज कि भागने लगे पुलिसकर्मी, जानिये क्या हुआ इसके बाद | Cobra snake enters police station modinagar | Patrika News

पुलिस स्टेशन में दिखी ऐसी चीज कि भागने लगे पुलिसकर्मी, जानिये क्या हुआ इसके बाद

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 19, 2019 11:51:55 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- मोदीनगर तहसील क्षेत्र में धौलड़ी मार्ग स्थित पुलिस चौकी की घटना- पुलिस चौकी में कोबरा देख भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी- कुंडली मारकर पुलिस चौकी में ही बैठा कई फीट लंबा कोबरा सांप

police.jpg

12 bore curt seized from youth during vehicle checking

गाजियाबाद. मोदीनगर तहसील क्षेत्र की एक पुलिस चौकी में कोबरा सांप का खौफ देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात चाैकी में पुलिसकर्मियों ने फुंकारने की आवाज सुनी। पुलिसकर्मियों ने टार्च की रोशनी में देखा तो वहां कर्इ फीट लंबा कोबरा देख उनके होश उड़ गए। कोबरा देखते ही पुलिसकर्मी बाहर की ओर भागने लगे। कोबरा मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोबरा वहीं बैठ गया।
यह भी पढ़ें

नामी कम्पनी के नकली पाइप बेचे जा रहे थे इस शहर में, गोदाम देखकर उड़ गए होश

मोदीनगर तहसील क्षेत्र में धौलड़ी मार्ग स्थित एक निजी काॅलेज के पास पुलिस चौकी है। चौकी में कई कमरे बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि चौकी में देर रात पुलिसकर्मियों ने सांप के फुंकारने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने टार्च की रोशनी में देखा तो कई फीट लंबा सांप नजर आया। इस दौरान फन फैलाए कोबरा बरामदे से चौकी के अंदर घुस रहा था।
कोबरा देखते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी पुलिसकर्मी तुरंत बाहर की तरफ भागने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर कुछ ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने कोबरा को चौकी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोबरा टस से मस नहीं हुआ। कोबरा कुंडली मारकर वहीं बैठ गया। इसके चलते पुलिसकर्मियों की जान सांसत में फंसी रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो