scriptपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, लखनऊ से एयरलिफ्ट एंबुेलेंस के जरिए यशोदा हॉस्पिटल भर्ती कराए गए | Corona Virus: Former Chief Minister Kalyan Singh admitted to Yashoda H | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, लखनऊ से एयरलिफ्ट एंबुेलेंस के जरिए यशोदा हॉस्पिटल भर्ती कराए गए

locationगाज़ियाबादPublished: Sep 17, 2020 10:58:17 am

Submitted by:

shivmani tyagi

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को एयर एंबुलेंस के जरिए लखनऊ से हिंडन एयरपोर्ट लाया गया यहां से उन्हे एंबुलेंस के जरिए कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया

kalyan_singh.jpg

पूर्व मुख्यमंत्री

गाजियाबाद ( ghazibad ) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (former Chief Minister ) कल्याण सिंह ( Kalyan Singh ) काे यशोदा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। कोरोना रिपाेर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हे लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में उपचार के दाैरान हालत में सुधार नहीं हाेने पर बुधवार देर रात उन्हे एयर एंबुलेंस के जरिए हिंडन एयरपोर्ट लाया गया और यहां से उन्हे काैशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल ( yashoda hospital )
में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

होटल मैनेजर ने पत्नी की हत्या कर खुद किया सुसाइड

यशोदा अस्पताल में भर्ती हाेने के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यहां चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद लखनऊ भर्ती कराया गया था। लखनऊ पीजीआई में जब बुधवार तक भी उनकी हालत में काेई सुधार नहीं हुआ ताे उन्हे कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराए जाने की याेजना बनाई गई। इसके लिए लखनऊ सीएमओ कार्यालय काे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में रेफर करने के लिए आवेदन किया गया।
यह भी पढ़ें

लव जेहाद: अब्दुल्ला से अमन बने चार बीवियों के पति ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया

सहमति बनने पर बुधवार आधी रात काे ही उन्हे करीब 2:30 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए लखनऊ एम्स से हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद लाया गया। यहां से पहले ही एक्सपर्ट डॉक्टरों का दल माैजूद था। इन डॉक्टरों की देखरेख में पूर्व मुख्यमंत्री को एंबुलेंस से कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया। तड़के यहां उनके उपचार काे आगे बढ़ाया गया। इनकी सभी जांच दाेबारा कराई गई है। चिकित्सकों का दल उनका उपचार कर रहा है। अच्छी बात यह है कि यशोदा में भर्ती होने के बाद से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो