scriptयूपी के इस जिले में 303 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी, 24 में हुई थी पुष्टि | coronavirus latest news in ghaziabad | Patrika News

यूपी के इस जिले में 303 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी, 24 में हुई थी पुष्टि

locationगाज़ियाबादPublished: Apr 05, 2020 07:50:24 pm

Submitted by:

virendra sharma

कोरोना वायरस के 93 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है
 

corona.jpeg

corona.jpeg

गाजियाबाद। जनपद में शनिवार को कोरोना वायरस के 93 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। अभी तक आई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हो गई है। इनमें 11 जमाती भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि अभी तक जनपद में कुल 428 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
इनमें 93 सैंपल शनिवार को भेजे गए थे। 303 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जिनमें से 280 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अभी 125 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार बाकी है। उन्होंने बताया कि अब तक की रिपोर्ट आने के बाद जनपद में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है। इनमें से 11 मरीज मरकज जमात से पहुंचे थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 9 जमातियों में दो लोनी, तीन मुरादनगर और चार पसोंडा के रहने वाले हैं। जबकि एक रिपोर्ट नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल है।
इसके अलावा शिप्रा सनसिटी में एक व्यक्ति को प्राइवेट लैब में हुई जांच के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि पाई गई थी। जिन्हें वैशाली स्थित मैक्सस अस्पताल में भर्ती कराया गयाा है। इन्हें भी मिलाकर जनपद में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 24 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जितने भी लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन सभी के आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी की जा रही है कि आखिर कितने लोगों के संपर्क में आए हैं ताकि उन्हें भी क्वॉरेंटाइन किया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो