वीडियो(video) में साफ दिखाई दे रहा है कि मेट्रो में प्रेमी जोड़ों लिप—लॉक(lip lock) कर अश्लील हरकत कर रहा था। पास में ही खड़ी एक महिला दोनों की हरकत को देखकर भड़क गई। उन्होंंने दोनों को जमकर लताड़ लगाई। लड़की खुद को बालिग होने की बात कहती है तो महिला गुस्से में उसे पीटने की धमकी भी देती है। हालांकि बाद में प्रेमी जोड़ों(couple) को महिला नसीहत भी देती है। काफी देर तक बहस के बाद आस—पास के लोग उन्हें शांत कराते हैं। महिला ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ऐसा न करने के लिए भी कहा।
यह वीडियो तेजी के साथ फेसबुक(facebook) और ट्रिवटर(twitter) पर छा गया है। गाजियाबाद के घिटोरा गांव निवासी महिला केे भतीजे सुबोध गुर्जर ने बताया कि पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करने वालों को सबक सिखाना जरुरी हैं। उन्होंने अच्छा काम किया हैं। इन्हीं की वजह से देश की संस्कृति जिंदा हैं।