scriptइंजीनियर पति ने पत्नी की हत्या के बाद जिस्म के टुकड़े कर नहर और जंगल में फेंके, ऐसे खुला राज | engineer husband killed wife body pieces thrown in canal and forest | Patrika News

इंजीनियर पति ने पत्नी की हत्या के बाद जिस्म के टुकड़े कर नहर और जंगल में फेंके, ऐसे खुला राज

locationगाज़ियाबादPublished: Jan 28, 2022 01:15:39 pm

Submitted by:

lokesh verma

गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में नव विवाहिता के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी पति और सास-ससुर काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने खौफनाक तरीके से नविवाहिता की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थान पर फेंक दिए थे। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए मृतका के अपहरण की मनघड़ंत कहानी पुलिस को बताई थी।

engineer-husband-killed-wife-body-pieces-thrown-in-canal-and-forest.jpg
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में नव विवाहिता के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी पति और सास-ससुर काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने खौफनाक तरीके से नविवाहिता की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थान पर फेंक दिए थे। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए मृतका के अपहरण की मनघड़ंत कहानी पुलिस को बताई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। पति और ससुर ने ही महिला का सिर धड़ से अलग करते हुए नहर में फेंक दिया था और धड़ जंगल में फेंका था। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस और मैन्युल इंटेलिजेंस ने महिला रिया की हत्या के आरोपी पति आकाश त्यागी और सास ऊषा के साथ ससुर सुरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर महिला का धड़ को बरामद हो गया है। जबकि सिर की तलाश अभी जारी है।
दरअसल, 24 वर्षीय रिया जैन की शादी महज दस माह पहले गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के रहने वाले इंजीनियर आकाश त्यागी के साथ हुई थी। दोनों पहले से एक-दूसरे से प्यार करते थे। इसलिए परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार शादी के 10 माह बाद ही दहेज के लालच में पति और सास-ससुर ने रिया की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर को धड़ से अलग करते हुए सिर को नहर में और धड़ को मुरादनगर के जंगल फेंक दिया था। हत्या के इस मामले को पुलिस से छिपाने के लिए पति आकाश ने डायल 112 पर कॉल कर रिया के अपहरण की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहृत रिया की तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें- कार सवार युवकों ने मीडियाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए किया मामले का खुलासा

पुलिस ने जांच के दौरान एक बाद एक कड़ी जोड़ते हुए मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आकाश और उसके पिता ने ही रिया की हत्या कर सिर धड़ से अलग किया था और जंगल में फेंक दिया था। जबकि पुलिस को बताया था कि रिया के भाई ने किसी से कर्ज ले रखा था। कुछ लोग घर आए और रिया का अपहरण करके ले गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इस तरह हत्या की साजिश रची थी कि पुलिस को भी भनक न लगे। रिया का शव मिले भी तो पुलिस उन्हें पकड़ न सके।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में आठ साल की मासूम संग छेड़खानी

अपहरण के मामले पर हुआ संदेह

सीओ स्वतंत्र सिंह का कहना है कि पुलिस जांच के दौरान अपहरण का मामला संदेहास्पद था। इसके बाद सर्विलांस और मैन्युल इंटेलिजेंस टीम ने गहन जांच करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। रिया की हत्यारोपी पति आकाश त्यागी के साथ सास ऊषा और ससुर सुरेश को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर रिया का धड़ बरामद कर लिया गया है। जबकि महिला का सिर अभी तक नहीं मिल सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो