scriptगाजियाबाद में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा, लाखों की करेंसी बरामद | fake note making factory busted by delhi crime branch | Patrika News

गाजियाबाद में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा, लाखों की करेंसी बरामद

locationगाज़ियाबादPublished: May 23, 2022 02:17:31 pm

Submitted by:

lokesh verma

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से लाखों के नकली नोट के साथ नोट छापने का अन्य सामान बरामद भी किया है। जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

,

,

देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद में दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापेमारी करते हुए नकली नोट छापने की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में नकली नोट छापने की एक बड़ी फैक्ट्री चल रही है, जहां नकली नोट छापकर उन्हें बाजार में उतारा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दो दिन लगातार छापेमारी की। पुलिस ने मौके से लाखों के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नकली नोट और नोट छापने का अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अजीम नामक शख्स नकली नोट बनाने के कार्य कर रहा था, जो पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है।
दरअसल, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हाल में दिल्ली निवासी आशीष जैन को नकली नोट के केस में हिरासत में लिया था। आशीष जैन से पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को ट्रोनिका सिटी में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री के संबंध में जानकारी मिली। आशीष जैन ने बताया कि राजपाल और अजीम गाजियाबाद में यह धंधा करते हैं। आशीष की निशानदेही पर दिल्ली क्राइम ब्रांच राजपाल और अजीम को ढूंढते हुए प्रिंटिंग प्रेस तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, राजपाल डाई बनाने का कार्य करता है और अजीम के खिलाफ पूर्व में भी नकली नोट का मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री से 463000 के नकली नोट बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के चलते रोडवेज बस और वैन के बीच भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत

क्राइम ब्रांच बरामद किया ये सामान

दिल्ली क्राइम ब्रांच के अनुसार, लोनी के ट्रोनिका सिटी में छापेमारी के दौरान 500-500 के कुल 926 नकली नोट बरामद किए गए हैं। इनके अलावा 503 बिना कटी सीट पर सेट किए हुए नोट भी बरामद हुए हैं। साथ ही नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।
यह भी पढ़ें- यूट्यूब पर सर्राफा कारोबारी ने देखा वीडियो… ‘भारी कर्ज से कैसे बचें’ और फिर रच डाली ये साजिश

ढाई साल से छाप रहा था नकली नोट

बता दें कि आरोपी अजीम पहले भी जेल जा चुका है। उसने अभी तक कहां-कहां नकली नोट खपाएं हैं, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। प्रिंटिंग प्रेस परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि नकली नोट छापने वाली यह प्रिंटिंग प्रेस ढाई साल से चल रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो