scriptBIG BREAKING: गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, सीवर की सफाई करने उतरे 5 की दर्दनाक मौत | five worker dead in sewer line | Patrika News

BIG BREAKING: गाजियाबाद में हुआ बड़ा हादसा, सीवर की सफाई करने उतरे 5 की दर्दनाक मौत

locationगाज़ियाबादPublished: Aug 22, 2019 05:40:37 pm

Submitted by:

virendra sharma

 
खबर की खास बातें:—
—पांच की मौत के बाद मचा हड़कंप—ठेकेदार हुआ फरार
 

sewar.jpg
गाजियाबाद. थाना सिहानी गेट इलाके की नंद ग्राम कॉलोनी में सीवर की सफाई करने उतरे पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने सीवर में फंसे सभी पांचों को बाहर निकाला। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जल निगम के ठेकेदार की तरफ से सफाई का कार्य कराया जा रहा था। फिलहाल ठेकेदार अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके की नंद ग्राम कॉलोनी कृष्ण कुंज में जल निगम की तरफ से निर्माण कार्य चल रहा है। यहां सीवर लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा था। जिसके लिए शुरुआती दौर में 2 मजदूर सीवर के अंदर गए। लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी आवाज आनी भी बंद हो गई। बाद में उन्हें निकालने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते पांचों लोगों की ही आवाज आनी बंद हो गई। अनहोनी का शक होने पर शोर मचाया। उसके बाद आस—पास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीवर के अंदर से सभी पांच मजदूरों को बाहर निकाला। तीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दो मजदूर को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे भी पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जल निगम द्वारा यहां कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने आंशका जताई है कि जहरीली गैस के कारण इन मजदूरों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ठेकेदार फरार है। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम लखनऊ तक जा पहुंचा है। गंभीरता से लेते हुए सफाईकर्मियों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए जल निगम के प्रबन्ध निदेशक को मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपयों की सहायता राशि अविलम्ब प्रदान करने के निर्देश दिये है। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो